‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान
हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 को प्रारंभ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत चिट्टा-मुक्त हिमाचल के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में पुलिस द्वारा निरंतर, प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश भर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के निकट स्थित व्यावसायिक परिसरों में एक विशेष तलाशी अभियान संचालित किया गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूलों और कॉलेजों के आसपास एन.डी.पी.एस. अधिनियम और कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना है। प्रवक्ता ने बताया कि इस व्यापक राज्य-स्तरीय अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में शैक्षणिक संस्थानों के समीप स्थित कुल 1,949 चिन्हित दुकानों और वेंडरों की सघन तलाशी ली गई। इस कार्रवाई के दौरान जिला पुलिस और एस.टी.एफ. क...








