एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 में समर्थ अत्री का शानदार प्रदर्शन
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का आयोजन 17 से 20 अगस्त, 2026 तक देहरादून में किया गया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के 14 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।भारत के विभिन्न राज्यों से भी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश के लगभग 11 खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें ऑकलैंड हाउस स्कूल, बॉयज एंड गर्ल्स के दो विद्यार्थी भी शामिल थे।इनमें ऑकलैंड हाउस स्कूल के कक्षा 10 के छात्र समर्थ अत्री ने जूनियर-बी पुरुष वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। समर्थ ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया में कुल 22वां स्थान हासिल किया।समर्थ अत्री को इस प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में 2 मिनट 51 सेकेंड का शानदार समय दर्ज किया। उन्होंने बेहतरीन प...








