विकास खंड बल्ह में महिला उद्यमियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन
*मंडी, 13 जून।* जिला उद्योग केन्द्र, मंडी द्वारा शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय, बल्ह में महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनआईटीकॉन लिमिटेड के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें जिले की लगभग 70 महिला उद्यमियों ने भाग लिया।
उद्योग विभाग की पहल के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग विभाग की विस्तार अधिकारी बल्ह श्वेता ने की। इसका मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता एवं ऋण सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करना, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत करवाना तथा उपयुक्त विपणन एवं व्यवसायिक अवसरों से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना था।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया, विभिन्न सरकारी सब्सिडी एवं प्रोत्साहन योजनाओं, बीमा योजनाओं, उद्यम पंजीकरण, डिज...








