राज्यपाल ने प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता सिस्टर शिवानी के ध्यान प्रवचन कार्यक्रम की अध्यक्षता की
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला में प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता सिस्टर शिवानी के ध्यान एवं प्रवचन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा किया गया।इस अवसर पर राज्यपाल ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों, आंतरिक शांति तथा समाज कल्याण के क्षेत्र में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संस्था वर्षों से सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और मूल्य-आधारित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।राज्यपाल ने कहा कि आज की तेज रफ्तार दुनिया में भौतिक सफलता की दौड़ में अनेक लोग तनाव, चिंता और असंतोष का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी लोगों को ध्यान, आत्मचिंतन और संतुलित जीवनशैली के माध्यम से आत्म-जागरूकता विकसित करने में सहायता करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्...






