देवधुन/वाद्ययंत्र प्रतियोगिता आज से शुरू
मंडी, 17 फरवरी।
छोटे काशी के नाम से विख्यात मंडी में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 के अंतर्गत देवधुन/वाद्ययंत्र प्रतियोगिता आज से विधिवत आरंभ हो गई। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही देव समाज और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता के लिए 79 देवताओं के बजंत्रियों ने वाद्ययंत्र प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण करवाया है, जबकि 10 देवताओं के देवलुओं ने देवलुनाटी प्रतियोगिता के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। प्रथम दिन वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में 23 प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी और पारंपरिक नगाड़ों, करनाल, रणसिंघा व अन्य वाद्ययंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना दिया।
देवधुन की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के लिए गठित निर्णायक मंडल में मुरारी शर्मा, कृष्णा देवी और उमेश ने अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला भाष...







