शिक्षा मंत्री ने मंडी सदर विधान सभा क्षेत्र में किए एक करोड़ से अधिक की लागत से नव निर्मित स्कूल भवनों के लोकार्पण
मंडी, 20 फरवरी -सदर विधान सभा क्षेत्र के कोटमोर्स और मझवाड़ के दौरे के दौरान आज शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने एक करोड़ रुपए से अधिक की लागत से नव निर्मित स्कूल भवनों के लोकार्पण किए। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटमोर्स में 71 लाख रुपए की लागत और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मझवाड़ में 40 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित स्कूल भवन का लोकार्पण किया।
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और गुणात्मक शिक्षा की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे है।
शिक्षा मंत्री ने कहा राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर रही है। गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में 148 स्कूलों की सीबीएसई बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजकीय स्कूलों में इंग्लिश मीडियम...








