Wednesday, July 29
Shadow

Himachal

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जाना औषधीय व सुगंधित पौधों का महत्व

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जाना औषधीय व सुगंधित पौधों का महत्व

Himachal
*मंडी/गोहर, 25 फरवरी।* तहसील चच्योट के राजकीय उच्च विद्यालय बहवा के 25 विद्यार्थियों एवं दो शिक्षकों ने आज कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर, थुनाग स्थित गोहर का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया।  इस अवसर पर डॉ. अरुणा मेहता, वैज्ञानिक (औषधीय एवं सुगंधित पौधे) ने विद्यार्थियों को औषधीय और सुगंधित पौधों के महत्व, उनके स्वास्थ्य लाभ तथा आय के स्रोत के रूप में उनकी संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. रजत सिंह, सहायक प्राध्यापक (खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) तथा कनिष्ठ शोध अध्येता अंकिता शर्मा ने विद्यार्थियों को कैंथ फल के स्वास्थ्य लाभों, उसकी प्रसंस्करण विधियों और उत्पाद निर्माण की तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।  सभी छात्रों व शिक्षकों ने इस शैक्षणिक भ्रमण पर खुशी जताई। छात्रों के साथ आए शिक्षक सुनील शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर न केवल विद्यार्थियों ...
मुख्यमंत्री ने किसी भी पात्र व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद नहीं करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने किसी भी पात्र व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद नहीं करने के निर्देश दिए

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद न की जाए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र पेंशनधारकों को उनकी पेंशन मिलती रहेगी और विभाग को शेष पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने को कहा, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी अपने अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि अब तक 7,60,772 लाभार्थियों का ई-केवाईसी पूरा किया जा चुका है और सभी पात्र व्यक्तियों को बिना किसी अपवाद के कवर करने पर बल दिया।ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की भी समीक्षा की और कहा कि वर्तमान में राज्य के 4,131 बच्चे इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने 30.69 कर...
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रिवालसर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का किया विधिवत शुभारंभ

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रिवालसर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का किया विधिवत शुभारंभ

Himachal
रिवालसर (मंडी), 25 फरवरी। मंडी जिला के ऐतिहासिक एवं धार्मिक तीर्थ स्थल रिवालसर की पावन धरा पर आज तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का भव्य शुभारंभ हुआ।  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का विधिवत आगाज किया। समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने करुणा, सह-अस्तित्व और विश्व शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छेश्चू उत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है, जो समाज को एकता और मानवता के सूत्र में बांधता है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत “जुले, नमस्ते ” के साथ करते हुए सभी को उत्सव की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी स्थल रिवालसर की यह पावन धरती गुरु पद्मसंभव की तपस्थली के रूप में विश्व भर में श्रद्धा का केंद्र है। यहां लेह-लद्दाख, जांस्कर, लाहौल-स्पीति,...
राज्यपाल ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की

राज्यपाल ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की

Himachal
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज लोक भवन में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश में रह रहे इन दोनों राज्यों के लोगों को पारंपरिक हिमाचली टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने इन राज्यों की समृद्ध संस्कृति, विरासत, रीति-रिवाजों और परंपराओं पर विस्तृत चर्चा भी की।लेडी गवर्नर एवं राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष जानकी शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थी।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सुदृढ़ करने तथा लोगों में भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का प्रत्येक राज्य अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान रखता है। इस विविधता में एकता के दर्शन होते हैं। यह देश की वास्तविक शक्ति ...
रिवालसर में राज्य स्तरीय छेश्चू मेला में मुख्य अतिथि होंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

रिवालसर में राज्य स्तरीय छेश्चू मेला में मुख्य अतिथि होंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

Himachal
मंडी, 24 फरवरी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 25 फरवरी को रिवालसर में आयोजित राज्य स्तरीय छेश्चू मेला में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे मेले का विधिवत शुभारम्भ करेंगे और श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे। निर्धारित  कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री प्रातः 10ः30 बजे लोक निर्माण  विश्राम गृह नैना देवी से प्रस्थान कर 10ः45 बजे सरकीधार पहुंचेंगे, जहां वे राजकीय उच्च विद्यालय भवन, राजकीय माध्यमिक पाठशाला सरकीधार तथा पंचायत घर सरकीधार के भवनों का  का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वे रिवालसर पहुंचकर राज्य स्तरीय छेश्चू मेला के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे।  कार्यक्रम के अनुसार वे 24 फरवरी को देर सायं 9ः00 बजे विश्राम गृह नैना देवी में पहुंचेंगे और 25 फरवरी को अपराह्न 3ः00 बजे रिवालसर से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।...
जिला मंडी में एचपीवी टीकाकरण अभियान 29 मार्च से, 14 वर्ष आयु वर्ग की 8427 बालिकाएं होंगी लाभान्वित

जिला मंडी में एचपीवी टीकाकरण अभियान 29 मार्च से, 14 वर्ष आयु वर्ग की 8427 बालिकाएं होंगी लाभान्वित

Himachal
मंडी, 24 फरवरी। जिला मंडी में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान 29 मार्च से प्रारंभ होगा। अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग (3 माह की अतिरिक्त छूट सहित) की 8427 बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष सूचना एवं प्रेरणा अभियान चलाने पर भी बल दिया। उपायुक्त ने कहा कि यह पहल बालिकाओं को भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी 69 निर्धारित टीकाकरण स्थलों पर आवश्यक कोल्ड चेन व्यवस्था, इंटरनेट सुविधा, यू-विन पंजीकरण प्रणाली तथा आपातकालीन दवाओं सहित एनाफिलेक्सिस किट उप...
राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत

Himachal
मंडी, 22 फ़रवरी।  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं।यह सांस्कृतिक संध्या आदिदेव महादेव को समर्पित रही और पूरा वातावरण भक्ति एवं उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम के आकर्षण का मुख्य केंद्र प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी रहे। इनकी भक्तिमय शिव स्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके लोकप्रिय भजनों और भक्तिमय गीतों ने लोगों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयोजित किए जाने वाले उत्सव हमारी सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करते हैं और एकता, भक्...
लोक निर्माण मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान से की भेंट

लोक निर्माण मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान से की भेंट

Himachal
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-Ⅳ के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।उन्होंने बैठक में विशेष रूप से शिमला जिले के अत्यंत दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र डोडरा क्वार की सड़क परियोजनाओं का विषय प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अवगत कराया कि पीएमजीएसवाई चरण-Ⅰ के अंतर्गत स्वीकृत डोडरा क्वार क्षेत्र की सड़क का कुछ भाग कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, दुर्गम भू-सतह, अत्यंत प्रतिकूल मौसम तथा सीमित कार्य अवधि के कारण अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। यह मार्ग स्थानीय ग्रामीणों, सीमावर्ती क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य आपातकालीन सेवाओं तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है।लोक निमार्ण मंत्री ने डोडरा क्व...
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने मंडी पहुंचे राज्यपाल

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने मंडी पहुंचे राज्यपाल

Himachal
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज मंडी जिले के कंगनीधार हेलीपैड पहुंचे, जहां उनका गरिमापूर्ण एवं पारंपरिक स्वागत किया गया। वे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेने के लिए मंडी पहुंचे हैं।विधायक अनिल शर्मा, इंदर सिंह, पूर्ण चंद, नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी जानकी शुक्ला भी उनके साथ उपस्थित रहीं।इसके उपरांत, सर्किट हाउस पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आम सभा के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर, विधायक दीप राज, तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राज्यपाल का अभिनंदन किया।राज्यपाल आज सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिर...
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में वीर नारियों व वीर माताओं को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में वीर नारियों व वीर माताओं को किया गया सम्मानित

Himachal
मंडी, 20 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिले की वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित करना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। इन परिवारों ने अपने प्रियजनों को राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित किया है और उनका त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा।उपायुक्त ने कहा कि वीर सपूतों की शहादत से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और उनके परिवारों का धैर्य व साहस नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इन परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।वीर नारियों में  वीर नारी चिंता देवी पत्नी 13 डोगरा रेजिमेंट के शहीद सिपाही किशन चंद, गांव द्रंग, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में सर्वोच्च बलिदान दिया। वीर नारी पुष्पा देवी पत्नी नायक धर्म सिंह, गांव जोला र...