Wednesday, July 29
Shadow

श्री राज माधोराय की अगवानी में कल निकलेगी शिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब, विधानसभा अध्यक्ष होंगे शामिल

*मंडी, 18 फरवरी।* मंडी के विख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 की मध्य जलेब 19 फरवरी को राज देवता श्री माधोराय की अगवानी में निकाली जाएगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया इस भव्य जलेब में शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष 19 फरवरी को दोपहर बाद 12.30 बजे मंडी पहुंचेंगे और शिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब में शामिल होंगे। 

सायंकाल को विधानसभा अध्यक्ष सेरी मंच पर आयोजित शिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह मंडी में होगा। 20 फरवरी को प्रातः वे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।