Wednesday, July 29
Shadow

Himachal

मुख्यमंत्री ने 32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए

मुख्यमंत्री ने 32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर ज़िले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत की 7 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने 1.44 करोड़ रुपये की लागत से सहायक जिला न्यायवादी राजगढ़ के लिए कार्यालय सह आवासीय भवन, 1.98 करोड़ रुपये की लागत से नोहरी में उप-तहसील भवन, 5.74 करोड़ रुपये की लागत से थानी-थामनी-खरीमू सड़क, 4.73 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना लाना भलटा लोह, ग्राम पंचायत लाना भलटा तथा 1.66 करोड़ रुपये की लागत से बडगला मार्ग से होकर राजगढ़-यशवंत नगर सड़क का उद्घाटन किया।ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 14.13 करोड़ रुपये की लागत से जिला सिरमौर में चाबयोगा से सालमु के बीच गिरी नदी पर वाहन योग्य पुल तथा 2.15 करोड़ रुपये की लागत से राजगढ़ स्थित लोक निर्माण विभाग कॉलोनी में टाइप-2 आवासीय क्वार्टरों के निर्मा...
भाजपा बताए, प्रदेश को आरडीजी मिलने के पक्ष में हैं या नहींः मुख्यमंत्री

भाजपा बताए, प्रदेश को आरडीजी मिलने के पक्ष में हैं या नहींः मुख्यमंत्री

Himachal
सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूध पर समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है और अदरक पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया जाएगा। एक वर्ष के भीतर सराहां अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की जाएगी साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन भी स्थापित होगी। उन्होंने सराहां में सीबीएसई स्कूल खोलने और सराहां-चंडीगढ़ सड़क मार्ग को डबललेन करने की भी घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस नेता दयाल प्यारी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाई एस परमार को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों के हितों की रक्ष...
उपायुक्त ने की ‘इंटर जेनरेशनल बॉन्डिंग’ कार्यक्रम की अध्यक्षता 

उपायुक्त ने की ‘इंटर जेनरेशनल बॉन्डिंग’ कार्यक्रम की अध्यक्षता 

Himachal
मंडी, 13 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आय यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल), मंडी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में “इंटर जेनरेशनल बांडिंग” विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न पीढ़ियों के बीच संवाद, सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देना रहा। अपूर्व देवगन ने उपस्थित विद्यार्थियों को बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लेने तथा पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने का संदेश देते हुए कहा कि पीढ़ियों के बीच सामंजस्य समाज को मजबूत बनाता है और इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस तरह के कार्यक्रमों की विशेष आवश्यकता है, क्योंकि बुजुर्गों और युवा छात्रों के बीच संवाद से दोनों पीढ़ियां एक-दूसरे के अनुभवों, विचारों और दृष्टिकोण से बहुत कुछ सीख सकती हैं।  उपा...
नाट्य मंचन के दूसरे दिन अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रहे मुख्य अतिथि, कलाकारों के सशक्त अभिनय को सराहा 

नाट्य मंचन के दूसरे दिन अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रहे मुख्य अतिथि, कलाकारों के सशक्त अभिनय को सराहा 

Himachal
*मंडी, 13 फरवरी।* अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में संस्कृति सदन कांगनीधार में आयोजित नाट्य मंचन के दूसरे एवं अंतिम दिन अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ. मदन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दूसरे दिन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समकालीन विषयों पर आधारित नाटकों का प्रभावी मंचन किया गया।  उत्सव संस्था की ओर से “ओ रे मनवा” नाटक का मंचन किया गया। इसका मूल आलेख निर्मल वर्मा का है, जबकि नाट्य रूपांतरण व निर्देशन दक्षा शर्मा ने किया। यह नाटक स्त्री-पुरुष संबधों पर आधारित है जिसमें नायिका एक ऐसे आदमी से प्यार करती है जो शादीशुदा है और जिसकी एक बच्ची भी है। इसमें संबंधों के ताने-बाने को कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से बारीकी से उकेरा। मुख्य भूमिका में दक्षा शर्मा, मुनीश देव मोहन, सरिता हांडा और जय चौहान थे। प्रकाश परिकल्पना कश्मीर सिंह की जबकि सेट डिजाइ...
दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों में राजस्व घाटा अनुदान को बंद करने के प्रदेश पर संभावित प्रभाव पर चर्चा की गई।बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान को वापस लेने का प्रस्ताव राज्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है और इससे राज्य की आर्थिकी पर बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने बैठक को बीच में छोड़कर जाने के लिए भाजपा की आलोचना की और इस कदम को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्देे को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है और राज्य के लोगों के हितों की रक्षा करने के बजाय सिर्फ राजनीति कर रही है।नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि न केवल कांग्रेस, बल्कि सीपीआई (एम), आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भी राजस्व घाटा अनुदान...
सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के लिए चयनित शिक्षकों का मूल कैडर में अधिकार सुरक्षित रखा जाएः मुख्यमंत्री

सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के लिए चयनित शिक्षकों का मूल कैडर में अधिकार सुरक्षित रखा जाएः मुख्यमंत्री

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के लिए चयनित शिक्षकों का उनके मूल कैडर में अधिकार (लियन) सुरक्षित रखा जाए, ताकि उनके पदोन्नति के अवसर प्रभावित न हों।मुख्यमंत्री ने आज यहां उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से 140 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया जाएगा। पहले चरण में 99 स्कूलों को संबद्धता मिल चुकी है, जबकि शेष स्कूलों के लिए प्रक्रिया जारी है।मुख्यमंत्री ने इन सीबीएसई स्कूलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति के लिए मौजूदा सेवा शर्तों में भी राहत प्रदान करने और शेष सेवा अवधि की अनिवार्यता को तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों का एक अलग लो...
बाघा बॉर्डर व गोल्डन टेंपल घूमेंगे चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट, उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर ने भ्रमण दल को किया रवाना

बाघा बॉर्डर व गोल्डन टेंपल घूमेंगे चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट, उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर ने भ्रमण दल को किया रवाना

Himachal
*मण्डी, 12 फरवरी।* मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का एक दल सुंदरनगर से तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। उपमंडलाधिकारी (ना.) सुंदरनगर अमर नेगी ने आज वीरवार को विशेष योग्यता प्राप्त संस्थान सुंदरनगर के बच्चों के इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  जिला बाल सरंक्षण अधिकारी मंडी एन.आर. ठाकुर ने बताया कि ये चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट इस दौरे के दौरान साईंस सिटी कपूरथला, गोल्डन टेंपल अमृतसर, बाघा बॉर्डर और चंडीगढ़ की सैर करेंगे। भ्रमण दल में 25 सदस्य शामिल हैं।  उन्होंने बताया कि आज पहले दिन बच्चों ने रोपड़ में ब्रेकफास्ट किया तथा 1:00 बजे कपूरथला में दोपहर भोजन के बाद पुष्पा गुजराल साईंस सिटी में लेजर थिएटर, स्पेस थिएटर, थ्री डी थिएटर, क्लाइमेट चेंज थिएटर, डिजिटल प्लेनेटोरियम, हवाई जहाज के उड़ने और भूकंप आने के झटके और वैज्ञानिक कारण समझे। साथ ह...
मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 18 विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 18 विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना

Himachal
मंडी, 12 फरवरी। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत विशेष योग्यता प्राप्त संस्थान सुंदरनगर के 18 विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण दल तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुआ। उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर  अमर नेगी ने वीरवार प्रातः 6:30 बजे दल को हरी झंडी दिखाकर विदा किया।जिला बाल संरक्षण अधिकारी मंडी एन. आर. ठाकुर ने बताया कि यह भ्रमण बच्चों के आत्मविश्वास, ज्ञानवर्धन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।   बच्चों   ने  इस पहल के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन मंडी के सहयोग की सराहना की। एन. आर. ठाकुर ने बताया कि  बच्चों  ने पहले दिन कपूरथला पहुंचकर पुष्पा गुजराल साइंस सिटी का भ्रमण किया। बच्चों ने लेजर थिएटर, स्पेस थिएटर, 3डी थिएटर, क्लाइमेट चेंज...
‘हन्नु हटेला’ से सामाजिक कटाक्ष, ‘सफेद पाला’ का संदेश और ‘अर्धनारीश्वर’ की संवेदना

‘हन्नु हटेला’ से सामाजिक कटाक्ष, ‘सफेद पाला’ का संदेश और ‘अर्धनारीश्वर’ की संवेदना

Himachal
मंडी, 12 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर संस्कृति सदन मंडी में तीन प्रभावशाली नाटकों का मंचन किया गया, जिन्होंने सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखते हुए दर्शकों को गहन चिंतन के लिए प्रेरित किया। समकालीन विषयों और संवेदनशील मुद्दों पर आधारित इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। आकार थिएटर सोसाइटी द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘हन्नु हटेला से लड़की सेट क्यों नहीं होती?’ का निर्देशन दीप कुमार ने किया। नाटक में आज की युवा पीढ़ी की मानसिकता पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष किया गया। कहानी के माध्यम से यह दर्शाया गया कि प्रेम जैसे भावनात्मक विषयों को भी अमीरी-गरीबी की सीमाओं में बांध दिया गया है। नाटक का नायक अंत तक अपनी आर्थिक स्थिति के कारण किसी लड़की को ‘सेट’ नहीं कर पाता, जो सामाजिक सोच पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। नाटक में हन्नु हटेला की भूमिका में विवेक धीरज, डायरेक्टर की भूमिका म...
वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय थाची में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय थाची में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

Himachal
मंडी, 12 फरवरी। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अवसर पर एलडीएम कार्यालय मंडी द्वारा राजकीय महाविद्यालय थाची में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 विद्यार्थियों सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान केवाईसी, री-केवाईसी तथा सीकेवाईसी की आवश्यकता और महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, म्यूल अकाउंट जैसे साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित और जिम्मेदार बैंकिंग व्यवहार के प्रति जागरूक बनाना था। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना सहित विभिन्न बैंकिंग उत्पादों की जानकारी भी दी गई, ताकि वे वित्तीय प्रबंधन के प्रति सजग होकर भविष्य में बेहतर आर्थिक निर्णय ले सकें।...