Wednesday, July 29
Shadow

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से की भेंट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने आज लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने राज्यपाल को सोमवार, 16 फरवरी से प्रारंभ होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।
इस मौके पर विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी उपस्थित थे।