निजी बस चालकों की होगी अनिवार्य ड्राइविंग टेस्ट, हरियाणा परिवहन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता- परिवहन मंत्री श्री अनिल विज
चंडीगढ़, 30 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, आधुनिक तथा यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत संचालित की जाने वाली सभी निजी बसों के चालकों की अनिवार्य रूप से ड्राइविंग टेस्ट के माध्यम से जांच की जाएगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।
श्री विज ने यह भी बताया कि हरियाणा की जनता की सुविधा के लिए शीघ्र ही 400 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन राज्य में शामिल किए जाएंगे। इस दिशा में आवश्यक प्रक्रियाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे ईंधन पर निर्भरता कम होगी और ...








