एचपी-शिवा परियोजना के तहत बांधी क्लस्टर में जापानी फल पौधारोपण अभियान शुरू
मंडी, 31 जनवरी।* उद्यान विभाग द्वारा विकास खंड सदर मंडी के बांधी क्लस्टर में एचपी-शिवा परियोजना के अंतर्गत जापानी फल (पर्सिमन) के पौधारोपण अभियान का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक उद्यान, मंडी डॉ. संजय गुप्ता ने की।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत बांधी क्लस्टर में लगभग 11 से 12 हेक्टेयर क्षेत्रफल में करीब आठ हजार जापानी फल के पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इस क्लस्टर से 50 से 60 बागवान प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। यह क्लस्टर एचपी-शिवा परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के बागवानों की आय में वृद्धि करना एवं उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान उपनिदेशक उद्यान ने बागवानों के समक्ष जापानी फल के पौधारोपण का सजीव प्रदर्शन (लाइव डेमोंस्ट्रेशन) भी किया। इसमें पौधारोपण की सही विधि, प्रति प...