जलवायु परिवर्तन का सबसे प्रभावी समाधान जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षणः राज्यपाल
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि समूचा विश्व विश्व जलवायु परिवर्तन, तापमान में वृद्धि और पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। इन वैश्विक समस्याओं का सबसे सरल और प्रभावी समाधान व्यापक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित कर पौधरोपण अभियानों का संचालन करना है। राज्यपाल आज शिमला के निकट जतोग छावनी क्षेत्र में प्रार्थना सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण अभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छावनी परिसर में ‘अराउकारिया’ का पौधा रोपित कर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।प्रार्थना सोशल वेलफेयर सोसायटी, केंद्रीय विद्यालय जतोग और जतोग छावनी बोर्ड को इस अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह अभियान केवल एक पौधरोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और राष्ट्रीय जन आंदोलन है। यह भारत की स...








