विभिन्न कल्याणकारी अधिनियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर उपायुक्त ने दिया बल
मंडी, 27 मार्च। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय समितियों की बैठकें आयोजित हुईं। इन बैठकों में दिव्यांगता अधिकार अधिनियम, 2016 के अंतर्गत जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति, राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित स्थानीय स्तर की समिति, मैनुअल स्कैवेंजर अधिनियम, 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति, अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री के नए 15-सूत्रीय कार्यक्रम तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति के कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं को पारदर्शिता व गंभीरता से धरातल तक पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि समाज के जरूरतमंद वर्गों को वास्तविक लाभ मिल सके।
दिव्यांगजनों के लिए सुगमता बढ़ाने पर जोर
दिव्यांगता समिति की बैठक में ह...








