Wednesday, July 29
Shadow

Himachal

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में रह रहे पश्चिम बंगाल के लोगों को दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में रह रहे पश्चिम बंगाल के लोगों को दी शुभकामनाएं

Himachal
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना के अंतर्गत आज लोक भवन में पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश में रह रहे पश्चिम बंगाल के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सद्भावना और सांस्कृतिक भाईचारे के प्रतीक स्वरूप उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर लोगों के साथ संवाद करते हुए राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत परंपराओं, साहित्यिक उत्कृष्टता और राष्ट्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित किए जाने वाले मिलन कार्यक्रम ‘...
नशा मुक्त समाज की ओर सशक्त कदम : 26 जून को सभी ग्राम पंचायतों में होंगी एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभाएं

नशा मुक्त समाज की ओर सशक्त कदम : 26 जून को सभी ग्राम पंचायतों में होंगी एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभाएं

Himachal
मंडी, 20 जून। जिला मंडी में नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 26 जून 2026 को सभी ग्राम पंचायतों में प्रातः 11 बजे एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष ग्राम सभाएं "नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस" के अवसर पर आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में उपायुक्त मंडी ने पंचायत राज अधिनियम, 1994 तथा पंचायत राज सामान्य नियम, 1997 के तहत आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से एंटी-चिट्टा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाएं केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं होंगी, बल्कि नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी का सशक्त मंच भी बनेंगी। उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओं में ग्राम...
भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग सशक्त और तकनीक आधारित कार्य प्रणाली अपनाएः मुख्यमंत्री

भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग सशक्त और तकनीक आधारित कार्य प्रणाली अपनाएः मुख्यमंत्री

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ‘लोक निर्माण विभागों में गुणवत्ता आश्वासन’ विषय पर आयोजित उत्तर क्षेत्रीय अंतर-राज्यीय संवाद सत्र की अध्यक्षता की। इस संवाद सत्र में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं ने भाग लिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भविष्य की चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग में व्यापक सुधारों की शुरुआत की है। पिछले तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश ने कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है। इन आपदाओं के दौरान लोक निर्माण विभाग की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं के प्रतिकूल प्रभाव हिमाचल प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं और भविष्य में अन्य राज्यों को भी इनका सामना करना पड़ सकता है। राज्य का लगभग 90 प्...
पारंपरिक फसलों के महत्व पर एक दिवसीय प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर आयोजित

पारंपरिक फसलों के महत्व पर एक दिवसीय प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर आयोजित

Himachal
मंडी, 20 जून। औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग (स्थित गोहर गुडाहरी) द्वारा ग्राम पंचायत चच्योट (गोहर) में पारंपरिक फसलों के महत्व और कृषि वानिकी प्रणाली में उनके इस्तेमाल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. नेहा ठाकुर और डॉ. गरिमा ने किसानों को सलाह दी कि वे अपनी अन्य नकदी फसलों के साथ-साथ रामदाना, बिथु जैसी पारंपरिक फसलें भी उगाएं, ताकि उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो और वे इसका पूर्ण लाभ उठा सकें। शिविर में ग्राम पंचायत चच्योट के 30 किसानों को रामदाना/बिथु और गेंदे की गुणवत्तापूर्ण पौधरोपण सामग्री भी वितरित की गयी। हाल ही में चुनी गईं पंचायत प्रधान लीला देवी ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी महाविद्यालय के साथ मिलकर अपनी पंचायत के किसानों के लिए इस तरह के प्रशिक्षण और जागरूकता का...
प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल

प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल

Himachal
स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां ब्लाइंड पर्सन्स एसोसिएशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लाइंड्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में दिव्यांगजनों के कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 100 प्रतिशत दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1,700 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। इस वृद्धि से प्रदेश के लगभग 7,000 दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि वर्तमान में विभिन्न विभागों में दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लगभग 311 पद रिक्त हैं, जिनमें से 174 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। भर्ती के अंतर्गत शिक्षा विभाग में 41 पद, पशुपालन विभाग में 13 पद, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 4 पद तथा शेष पद अन्य विभागों में शामि...
कमाल की तैयारी-2026 के तहत पांच आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में समर मेला आयोजित

कमाल की तैयारी-2026 के तहत पांच आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में समर मेला आयोजित

Himachal
मंडी, 19 जून। बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत "कमाल की तैयारी-2026" अभियान के तहत शुक्रवार को पांच आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में समर मेले का  आयोजन किया गया। यह आयोजन ब्रह्मफल्ड-1, स्याठी, टीहरा, सरौन तथा बडोहल आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में किया गया।            बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर धनी राम ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करने के साथ विद्यालय प्रवेश से पूर्व आवश्यक बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि समर मेले का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, भाषा एवं गणितीय कौशल, रचनात्मक गतिविधियों तथा खेल-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना रहा। मेले में बच्चों ने कहानी-कथन, चित्रकला, भाषा एवं गणित आधारित गतिविधियों, खेलों तथा विभिन्न शिक्षण गतिविधियों में भाग लेकर ...
रैम्प परियोजना के तहत तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न, 31 विद्यार्थियों ने सीखे सफल उद्यमी बनने के गुर

रैम्प परियोजना के तहत तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न, 31 विद्यार्थियों ने सीखे सफल उद्यमी बनने के गुर

Himachal
मंडी, 19 जून। प्रदेश के उद्योग विभाग द्वारा प्रायोजित तथा निटकॉन लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित आरएएमपी (रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफार्मेंस) परियोजना के अंतर्गत तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आज यहां संपन्न हुआ जिसमें 31 महाविद्यालयी विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा उन्हें स्वरोजगार एवं व्यवसाय स्थापना के लिए आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उद्यमिता के मूल सिद्धांतों, व्यावसायिक अवसरों की पहचान, बिजनेस प्लान निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल मार्केटिंग, सरकारी योजनाओं, उद्यम पंजीकरण तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी प्...
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू), शिमला में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।उन्होंने 10.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मल्टी फैकल्टी भवन का उद्घाटन किया। इस भवन में तीन शैक्षणिक मंजिलें, कंप्यूटर-कम-सीबीटी लैब तथा पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सीबीटी लैब का भी उद्घाटन किया। यह सुविधा शिक्षण क्षमता बढ़ाने और डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।मुख्यमंत्री ने 8.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए अकादमिक ब्लॉक का शिलान्यास भी किया। यह पांच मंजिला भवन होगा, जिसमें पार्किंग, नई कक्षाएं और बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप अतिरिक्त शैक्षणिक स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा...
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की प्रशिक्षण कार्यशाला दूसरे दिन भी जारी

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की प्रशिक्षण कार्यशाला दूसरे दिन भी जारी

Himachal
मंडी, 17 जून।राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के 81वें दौर के अंतर्गत प्रवासन सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (एआईडीआईएस) तथा कृषि परिवारों की स्थिति आकलन सर्वेक्षण (एसएएस) के सफल संचालन के लिए आयोजित चार दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण सह विचार-विमर्श कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। मुनीष  रिजॉर्ट, मंडी में 16 से 19 जून तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 16 जून को उप महानिदेशक दीपक मेहरा की अध्यक्षता में हुआ था। उद्घाटन सत्र में क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के उप निदेशक अजय कुमावत, मुख्यालय के उप निदेशक डॉ अखिलेश झा तथा सहायक निदेशक एवं प्रभारी अमित कुमार भी उपस्थित रहे थे।सहायक निदेशक एवं प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रवासन सर्वेक्षण के उद्देश्यों, कार्यप्रण...
संधोल वृत्त के दो आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूल केंद्रों में आयोजित हुए समर कैंप

संधोल वृत्त के दो आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूल केंद्रों में आयोजित हुए समर कैंप

Himachal
धर्मपुर, 17 जून। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार वृत्त कार्यालय संधोल के अंतर्गत आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूल सोहर तथा दयोरी में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित किए गए। कैंप के दौरान बच्चों ने चित्रकला, रंग भरने, कहानी वाचन, कविता पाठ, समूह खेल तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक पूरण चंद ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों को नियमित रूप से प्री-स्कूल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सीखने की रुचि को बढ़ाने में सहायक हैं। इस अवसर पर प्रथम संस्था की सदस्य अनीता परमार भी उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर धनी राम ने बताया कि विभाग द्वारा आयो...