Tuesday, July 28
Shadow

Himachal

प्रदेश में 140 करोड़ की 45 योजनाएं हुई क्रियाशील

प्रदेश में 140 करोड़ की 45 योजनाएं हुई क्रियाशील

Himachal
जल शक्ति विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने सोमवार देर सायं पेयजल एवं सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विभाग का लक्ष्य हर घर और खेत तक प्राथमिकता के आधार पर जल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। विभाग के सतत् प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में 66.52 करोड़ रुपये व्यय कर 134 योजनाओं में बिजली आपूर्ति एवं उपकरणों संबंधी कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य में लगभग 140 करोड़ रुपये व्यय कर 45 योजनाओं को क्रियाशील किया गया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के क्रियाशील होने से प्रदेश की बड़ी आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी और अन्य 89 योजनाओं जिनमें बिजली आपूर्ति की गई है को भी 10 दिन में क्रियाशील कर दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभाग पेजयल एवं सिंचाई योजनाओं के सफल संचालन की दिशा में कार्य कर रहा है। विभाग जल...
हिमाचल प्रदेश में 28 जून को आयोजित होगा पल्स पोलियो अभियान

हिमाचल प्रदेश में 28 जून को आयोजित होगा पल्स पोलियो अभियान

Himachal
हिमाचल प्रदेश में 28 जून, 2026 को आयोजित किए जाने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज यहां राज्य स्तरीय प्रतिरक्षण कार्यबल समिति की बैठक सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न विभागों की भूमिका एवं दायित्वों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि अभियान के लिए आवश्यक पोलियो वैक्सीन की आपूर्ति प्रदेश के सभी जिलों को कर दी गई है तथा अभियान के सफल संचालन के लिए अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।स्वास्थ्य सचिव ने अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने पात्र बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध करवाने, बच्चों की अधिकतम संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने, बूथ गतिविधियों के प्रभावी संचालन, घर-घर ज...
कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः मुख्यमंत्री

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः मुख्यमंत्री

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज उनके सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ में मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश रेड्डी के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुदृदों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे के लिए आमंत्रित भी किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित एवं समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के रख-रखाव एवं सुदृढ़ीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इनमें नौणा-छलैला-विनीधार सड़क के लिए 10 लाख रुपये, बालीचौकी-खलोआ-शारश सड़क के लिए 20 लाख रुपये, नौणा-भराड़ी सड़क के लिए 10 लाख रुपये, खनेठी-खूहन सड़क के लिए 10 लाख रुपये तथा हणोगी-शलोई-छमार सड़क के लि...
तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया

Himachal
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की 61वीं बैठक आयोजित की गई।बैठक में बोर्ड का वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया तथा विभिन्न विषयों पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान बोर्ड द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई।डॉ. अभिषेक जैन ने बोर्ड द्वारा संचालित की जाने वाली परीक्षाओं में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बोर्ड को देश के विभिन्न प्रदेशों के शैक्षणिक बोर्डों की कार्य प्रणाली देखने, समझने एवं उनकी बेहतर तकनीकों को अपनाने के दिशा निर्देश जारी किए जिससे बोर्ड द्वारा संचालित परीक्षाओं में उच्च गुणवत्ता बनी रहे।बैठक में सचिव ने तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा दिए जाने वाले डिप्लोमा को बारहवीं कक्षा के विज्ञान संकाय के समकक्ष करने के लिए उचित कद...
30 जून तक संतोषजनक प्रगति न होने की स्थिति में ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट और कॉन्ट्रैक्ट खत्म करेंः जगत सिंह नेगी

30 जून तक संतोषजनक प्रगति न होने की स्थिति में ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट और कॉन्ट्रैक्ट खत्म करेंः जगत सिंह नेगी

Himachal
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंडी एवं ऊना जिला में एचपी शिवा परियोजना की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बागवानी मंत्री ने मंडी जिले के 98 क्लस्टरों में लगभग 1085 हेक्टेयर क्षेत्र तथा ऊना जिले के 12 क्लस्टरों में लगभग 224 हेक्टेयर क्षेत्र में संचालित परियोजना गतिविधियों की समीक्षा की। सिविल कार्यों की स्थिति, पेश आ रही चुनौतियों, कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने पर विस्तृत चर्चा की गई।जगत सिंह नेगी ने कहा कि रुके कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा में कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि परियोजना के कार्यान्वयन में होने वाली देरी पर सभी स्तरों पर जवाबदेही तय की जाएगी।जगत सिंह नेगी ने बागवा...
राज्यपाल ने माँ तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

राज्यपाल ने माँ तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला स्थित प्रसिद्ध माँ तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए कामना की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ उपस्थित थीं।राज्यपाल ने माता तारा देवी से राज्य की निरंतर प्रगति, सौहार्द और समृद्धि के लिए आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने सभी नागरिकों के कल्याण तथा समाज में एकता, करुणा और सामाजिक सद्भाव की भावना को और सुदृढ़ करने की भी प्रार्थना की।शिमला स्थित ऐतिहासिक माँ तारा देवी मंदिर क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। राज्यपाल ने मंदिर के शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण के महत्व पर बल दिया।इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक), शिमला ग्रामीण, मनजीत शर्मा ने राज्यपाल का ...
महिला उद्यमियों को वित्तीय सशक्तिकरण एवं बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

महिला उद्यमियों को वित्तीय सशक्तिकरण एवं बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Himachal
*गोहर, 19 जून।* जिला उद्योग केन्द्र, मंडी द्वारा आज विकास खंड कार्यालय गोहर में महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनआईटीकॉन लिमिटेड के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें जिले की लगभग 50 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन उद्योग विभाग की पहल के अंतर्गत किया गया, जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी  गोहर  पवन शर्मा ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता एवं ऋण सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करना, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराना तथा विपणन एवं व्यवसायिक अवसरों से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया, विभिन्न सरकारी सब्सिडी एवं प्रोत्साहन योजनाओं, बीमा योजनाओं, उद्यम  पं...
आधुनिक एफडीआर तकनीक से सुदृढ़ हो रहा करसोग का सड़क नेटवर्क

आधुनिक एफडीआर तकनीक से सुदृढ़ हो रहा करसोग का सड़क नेटवर्क

Himachal
राज्य सरकार द्वारा सड़क अवसंरचना को सुदृढ़, सुरक्षित और टिकाऊ बनाने के लिए प्रभावी सड़क विकास नीति अपनाई जा रही है। ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों तक आधुनिक तकनीक पर आधारित बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसके दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण (पीएमजीएसवाई-3) में करसोग क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में आधुनिक तकनीक एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लेमेशन) का प्रयोग किया जा रहा है।  सड़कें विकास की आधारशिला मानी जाती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, पर्यटन तथा व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलती है। करसोग क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और बढ़ते यातायात दबाव के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा सड़क निर्माण कार्यों में आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है, ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर, आरामदाय...
मुख्यमंत्री ने लगभग दो हजार लोगों के साथ किया योगाभ्यास

मुख्यमंत्री ने लगभग दो हजार लोगों के साथ किया योगाभ्यास

Himachal
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया।आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और बच्चों सहित लगभग दो हजार लोगों के साथ करीब 45 मिनट तक योगाभ्यास किया।उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन और धनवंतरि पूजन के साथ योगाभ्यास सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने आईडीवाई यानि इंटरनेशनल डे फॉर योगा से संबंधित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस पुस्तिका में योगासनों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियों का संक्षेप संकलन किया गया है।कार्यक्रम में आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार और कैप्टन रणजीत सिंह, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्...
प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदान कर रहे हैं बेहतरीन सुविधाएंः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदान कर रहे हैं बेहतरीन सुविधाएंः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर के अणु स्थित साई के सेंटर आफ एक्सीलेंस के प्रशिक्षुओं एवं युवा खिलाड़ियों तथा अन्य बच्चों के साथ संवाद किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। इस क्रम में नादौन में लगभग 125 करोड़ रुपए का अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है, जिसे इसी वर्ष प्रदेश के खिलाड़ियों को समर्पित कर दिया जाएगा। इसमें तैराकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और टेनिस सहित 14 खेलों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह एवं योगाभ्यास सत्र में भाग लेने के बाद खिलाड़ियों के साथ संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए करोड़ों रुपए की पुरस्कार राशि का प्रावधान किया है। एशियन गेम्स के स्वर्ण प...