Tuesday, July 28
Shadow

Himachal

प्राकृतिक खेती पर जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित

प्राकृतिक खेती पर जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित

Himachal
*मंडी, 25 जून।* अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय निगरानी समिति द्वारा प्राकृतिक खेती मिशन 2026-27 की कार्य योजना को पारित किया गया। इस मिशन के तहत इस वर्ष जिला मंडी में 20 क्लस्टर बनाए जाएंगे और लगभग 2500 किसानों की 1000 हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा। समिति की बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में मंडी जिला में 50 क्लस्टर के माध्यम से 8214 किसानों के 2500 हैक्टेयर क्षेत्र प्राकृतिक खेती से जोड़ा गया था। उन्होंने बताया कि किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए लगभग 3.50 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इन क्लस्टरों में 13 जैव आदान संसाधन केन्द्र भी खोले जाएंगे, जहां से किसान प्राकृतिक खेती में प्रयोग होने व...

जेम पोर्टल, उद्यमिता प्रशिक्षण, रैम्प और इंडस्ट्री 4.0 प्रौद्योगिकी बारे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Himachal
मंडी, 25 जून। जिला उद्योग केंद्र मंडी के सौजन्य से औद्योगिक क्षेत्र के स्थानीय उद्यमियों और उद्योग प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी के साथ, 'रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस' (रैम्प) पहल, जेम (जीइएम) पोर्टल और उद्यमिता प्रशिक्षण पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गत दिवस जंजैहली में किया गया। इसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को उत्पादकता, दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकी और जेम पोर्टल को अपनाने के महत्व के बारे में जागरूक करना रहा। इस सत्र की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र मंडी के विस्तार अधिकारी मुनी लाल ने की। कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण, फर्नीचर निर्माण एवं अन्य उद्योगों से जुड़े लगभग 60 उद्यमियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार...
मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में उपस्थित पांच ग्राम पंचायतों की पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के तहत 1500 रुपये पेंशन प्रदान करने, प्राथा विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध करने, जोगिंद्रा सहकारी बैंक की शाखा खोलने तथा चाटी ढांक में बांध निर्माण के लिए सर्वेक्षण करवाने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बाद उन्हें इस क्षेत्र में आने का अवसर मिला है। जिला परिषद सदस्य नेत्र अत्री के आग्रह पर वह क्षेत्र की समस्याओं को समझने और लोगों से संवाद करने के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने विधायक विनोद सुल्तानपुरी की सराहना करते हुए उन्हें जुझारू और युवा ने...
मुख्यमंत्री ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये लागत की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने 12.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शालाघाट-अर्की- कुनिहार-बरोटीवाला मार्ग पर गम्बर खड्ड पर 45 मीटर स्पैन के डबल लेन आर्च पुल, 3.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बीडीओ कार्यालय भवन धर्मपुर तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथा में 51 लाख रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान भवन का उद्घाटन किया।उन्होंने दत्यार के समीप 20.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कौशल्या बांध, 16.24 करोड़ रुपये की लागत से किम्मूघाट से चक्की का मोड़ सड़क के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण, 6.33 करोड़ रुपये की लागत से जंगेशू से औडा वाया भनेट सड़क, 7.03 करोड़ रुपये की लागत से ग्रोणी से सरी सड़क वाया बोहरों के उन्नयन,...

एचआरटीसी चालक-परिचालक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था पर फोकस

Himachal
मंडी, 24 जून। एचआरटीसी चालक-परिचालक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट  है। इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा, जिले के सभी एसडीएम तथा एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक वर्चुअल  उपस्थित रहे। बैठक में हड़ताल के दौरान सार्वजनिक परिवहन के सुचारू संचालन, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा लोगों के लिए वैकल्पिक यातायात साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और आवश्यक से...

नशामुक्त भारत अभियान से जुड़ें युवा, ऑनलाइन शपथ लेकर बनें नशामुक्त समाज के भागीदार : एडीसी

Himachal
मंडी, 23 जून। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देशभर में  नशा न करने की शपथ लेने का  ऑनलाइन  अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से कोई भी युवा एवं नागरिक नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प ले सकता है। यह जानकारी देते हुए  अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह  ने बताया कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा नशामुक्त भारत अभियान से जुड़ें और नशे के खिलाफ इस जन आंदोलन का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधा उत्पन्न करता है। ऐसे में...

जोनल अस्पताल मंडी में ओपीडी पर्ची शुल्क 10 रुपये करने के प्रस्ताव को आरकेएस की मंजूरी

Himachal
मंडी, 24 जून। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार  को जोनल अस्पताल मंडी की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की वित्तीय स्थिति, मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा अस्पताल के रखरखाव एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ओपीडी पर्ची शुल्क को 10 रूपए करने  के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने कहा कि पर्ची शुल्क की व्यवस्था शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि यदि किसी रोगी को एक से अधिक चिकित्सकों से परामर्श लेना हो तो वह एक ही पर्ची के माध्यम से सभी चिकित्सकों को दिखा सके। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को पर्ची शुल्क के भुगतान ...

28 जून को जिले में चलेगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 61 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Himachal
मण्डी, 24 जून ।  जिला मण्डी में आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान (आईपीपीआई) को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए बुधवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित तिथि 28 जून को नजदीकी पोलियो बूथ अथवा स्वास्थ्य संस्थान में अवश्य लेकर जाएं और पोलियो की खुराक पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक यह जीवनरक्षक खुराक पहुंचाना आवश्यक है...
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर आज शिमला के रिज पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राज्य के विकास में वीरभद्र सिंह के योगदान को स्मरण किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी के एक महान नेता थे जिन्होंने छः बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दी। उन्होंने प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और आज हम उनके अमूल्य योगदान को स्मरण कर रहे हैं।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक हरीश जनारथा एवं चंद्र शेखर, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, राज्य बाल ...
राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण को दे रही प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री

राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण को दे रही प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सायं जनजातीय विकास तथा बागवानी विभागों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य कर रही है। किसानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार रसायन-मुक्त कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है।उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा किसानों को लाभान्वित करने के लिए प्रदेश सरकार बागवानी विभाग को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी और विभाग में रिक्त पदों को भी भरा जाएगा।मुख्यमंत्री ने एचपी-शिवा परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियों के अनुसार बागवानी में फलों की विभिन्न किस्म...