Monday, April 20
Shadow

Himachal

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पहुंचे मंडी, नए कोर्ट परिसर के शिलान्यास समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पहुंचे मंडी, नए कोर्ट परिसर के शिलान्यास समारोह में होंगे शामिल

Himachal
मंडी, 14 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज देर सायं मंडी प्रवास पर पहुंचे। वे रविवार 15 मार्च को मंडी के नए न्यायिक परिसर के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे।इसके उपरांत मुख्यमंत्री संस्कृति सदन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में भी शामिल होंगे।आज कांगनीधार पहुंचने पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।परिधि गृह मंडी में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू,  स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, एडवोकेट जनरल अनूप रत्तन, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर,  अनुसूचित जाति एवं जन जाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, उपाध्यक्ष हिप्र जल प्रबंधन बोर्ड शशि शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, मंडला...
भारतीय शिक्षा परंपरा ज्ञान, मूल्यों और समग्र विकास पर आधारित: कविन्द्र गुप्ता

भारतीय शिक्षा परंपरा ज्ञान, मूल्यों और समग्र विकास पर आधारित: कविन्द्र गुप्ता

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि भारत की शिक्षा परंपरा सदैव ज्ञान, मूल्यों और चरित्र निर्माण के सामंजस्यपूर्ण समन्वय पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि भारत में शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं रहा, बल्कि व्यक्ति के समग्र विकास को सुनिश्चित करना रहा है। उन्होंने डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग केवल व्यक्तिगत विकास के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए भी करें।राज्यपाल आज हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के 9वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर स्वर्ण पदक विजेताओं और डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि 32 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जिनमें 23 मेधावी छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने कह...
हिमाचल के शहर अब ए.आई. सक्षम स्मार्ट सिटी के रूप में उभर रहे हैंः गोकुल बुटेल

हिमाचल के शहर अब ए.आई. सक्षम स्मार्ट सिटी के रूप में उभर रहे हैंः गोकुल बुटेल

Himachal
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, गोकुल बुटेल ने आज चंडीगढ़ में आयोजित ‘अर्बन इनोवेशन समिट’ में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया।राज्यपाल ने गोकुल बुटेल का आभार व्यक्त करते हुए शिखर सम्मेलन में उपस्थित अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों और हितधारकों से विशेष आग्रह किया कि वह हिमाचल प्रदेश के ‘डेटा-ड्रिवन गवर्नेंस मॉडल’ का गहन अध्ययन करें और इसे एक बेंचमार्क के रूप में अपनाएं।शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोकुल बुटेल ने कहा, आज की बदलती दुनिया में नवाचार अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारे शहरों और नागरिकों के अस्तित्व के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता बन गया है। हिमाचल प्रदेश के शहरी केंद्र अब केवल संवेदनशील पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र तक सीमित नहीं ...
राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः  शिक्षा मंत्री

राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः  शिक्षा मंत्री

Himachal
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे सुधारों को समयबद्ध लागू करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सुविधाओं के विस्तार, कर्मचारियों की उपलब्धता तथा शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।स्कूलों के विलय, डिनोटिफिकेशन और रेशनलाइजेशन के कारण विद्यार्थियों को हो रही कठिनाइयों का संज्ञान लेते हुए शिक्षा मंत्री ने अधिक से अधिक प्रभावित विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विशेषकर दूरदराज और जनजातीय जिलों जैसे किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति के व...
राजस्व मंत्री ने की जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

राजस्व मंत्री ने की जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

Himachal
मंडी, 13 मार्च।* राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी व त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण समिति लोगों और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है, जिसके माध्यम से जनहित के मुद्दों का त्वरित समाधान संभव होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति में उठाए गए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करते हुए लोगों को राहत प्रदान की जाए। वे आज शुक्रवार को विपाशा सदन मंडी में आयोजित जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में समिति के गैर सरकारी सदस्यों से प्राप्त विभिन्न मदों पर विस्तार से चर्चा की गई। राजस्व मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों पर गंभीरता स...
मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख आश्रय परिसर का निरीक्षण किया। इसका निर्माण लगभग 92.33 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि इसे निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके दृष्टिगत विभिन्न पहल की जा रही हैं।इस अवसर पर विधायक संजय रतन भी उपस्थित थे।...
महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

Himachal
सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 140 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित किया जा रहा है और अगले दो महीनों के भीतर इन स्कूलों में सभी आवश्यक अध्यापक उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इन स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अलग ड्रेस कोड भी निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में जल्द ही लेक्चरर के 400 और असिस्टेंट लेक्चरर के 400 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा साइंस कॉलेज हमीरपुर के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घ...
आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Himachal
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के लिए आज शिमला में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित की गई।कार्यशाला का शुभारम्भ आर्थिक सलाहकार डॉ. विनोद राणा ने किया। उन्होंने कहा कि सांख्यिकी साक्ष्य-आधारित शासन तथा प्रभावी विकास योजना के लिए एक महत्त्वपूर्ण साधन है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन ही सार्थक श्रम बाजार संकेतकों के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने क्षेत्रीय कार्मिकों को डेटा संकलन में सावधानी बरतने, उपयुक्त तकनीकों के उपयोग तथा कंप्यूटर असिस्टेंट पर्सनल इंटरव्यूइंग प्रणाली के माध्यम से समयबद्ध एवं प्रभावी डेटा संकलन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।उन्होंने कहा कि सर्...
एचपीएमसी लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आयोजित

एचपीएमसी लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आयोजित

Himachal
हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आज राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।निदेशक मंडल की बैठक में कॉर्पाेरेशन की परिचालन दक्षता और वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने से जुड़े अलग-अलग विषयों विस्तार से चर्चा की गई और बागवानी क्षेत्र के हित में कई अहम निर्णय लिए गए।निदेशक मंडल को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एचपीएमसी के वार्षिक लेखा के बारे में अवगत करवाया गया। यह भी अवगत करवाया गया कि निगम का वार्षिक कारोबार लगभग 111 करोड़ रुपये रहा है और 6.65 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है।रणनीतिक योजना और प्रोजेक्ट डवेल्पमेंट को सुदृढ़ करने के लिए, निदेशक मंडल ने एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक उप-समिति बनाने को स्वीकृति प्रदान की। यह समिति...
डॉ. अभिषेक जैन ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया

डॉ. अभिषेक जैन ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया

Himachal
सचिव जल शक्ति, वित्त, नियोजन, अर्थ एवं सांख्यिकी डॉ. अभिषेक जैन ने आज मनाली क्षेत्र में गत वर्षों में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा बाढ़ सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने जल शक्ति विभाग द्वारा मनाली में आलू ग्राउंड के साथ बाढ़ सुरक्षा कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग द्वारा कलाथ वृद्धाश्रम के पास निर्मित बाढ़ सुरक्षा दीवार का भी निरीक्षण किया। 400 मीटर इस लंबी सुरक्षा दीवार का काम पूर्ण हो चुका है।सचिव ने सभी महत्त्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जलशक्ति विभाग से केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट पर कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की।अधिकारियों ने अवगत करवाया कि 8 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर क्षेत्र पर बाढ़ नियंत्रण का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही 2100 मीटर क्षेत्र में 30 करोड़ रुपय...