एक्वाकल्चर बीमा योजना का लाभ उठाएँ, मानसून के दौरान ट्राउट मत्स्य पालक रहें सतर्क: नीतू सिंह
*मण्डी, 04 जुलाई।* मत्स्य मंडल मण्डी की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने ट्राउट मत्स्य पालकों से मानसून के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने तथा अपनी ट्राउट पालन इकाइयों को सुरक्षित रखने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि इस मौसम में भारी वर्षा, बाढ़, भूस्खलन, मलबा (सिल्ट), जल प्रदूषण, जल प्रवाह में अचानक वृद्धि तथा विभिन्न रोगों के कारण ट्राउट पालन इकाइयों को भारी आर्थिक क्षति होने की आशंका रहती है। ऐसी परिस्थितियों में प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के अंतर्गत संचालित एक्वाकल्चर बीमा योजना मत्स्य पालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं, रोगों, प्रदूषण एवं अन्य निर्धारित जोखिमों से होने वाली क्षति का बीमा संरक्षण उपलब्ध करवाया जाता है। योजना में दो प्रकार...








