Tuesday, July 28
Shadow

Himachal

सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में 3468 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया जारी: शिक्षा मंत्री

सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में 3468 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया जारी: शिक्षा मंत्री

Himachal
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालयों के लिए 3,468 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर है। इनमें 19 श्रेणियों के 2,668 नियमित पदों का मामला हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर को भेजा जा चुका है, जबकि 800 अस्थायी अंग्रेजी एवं गणित अध्यापकों की नियुक्ति भी की जा रही है। संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ड्रॉइंग, विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी, भूगोल, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, ललित कला तथा लोक प्रशासन विषयों के शिक्षकों की भर्ती भी शीघ्र पूरी की जाएगी।शिक्षा मंत्री बुधवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न सुधारात्मक कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी पहलों को निर...
कन्या भ्रूण हत्या एक गंभीर सामाजिक अपराध : डॉ. दिनेश ठाकुर

कन्या भ्रूण हत्या एक गंभीर सामाजिक अपराध : डॉ. दिनेश ठाकुर

Himachal
मंडी, 8 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक गंभीर सामाजिक अपराध है, जिसकी रोकथाम के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के उद्देश्यों और बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा तथा सशक्तिकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। वे बुधवार को मंडी में बाल विकास परियोजना, मंडी-सदर द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत विकास खंड सदर के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यशाला में पंचायत प्रधान, उपप्रधान तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से थाना प्रभारी, पुलिस थाना मंडी ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित कानूनी प...
केवल सिंह पठानिया ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से भेंट की

केवल सिंह पठानिया ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से भेंट की

Himachal
उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के मुख्य सचेतक बी. मणिकम टैगोर से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने विश्वास व्यक्त किया कि बी. मणिकम टैगोर के नेतृत्व में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी।केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितैषी शासन व्यवस्था के माध्यम से समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल प्रदेश में...
चिट्टा को कहें ना, जीवन को चुनें’ संदेश के साथ जारी एंटी चिट्टा फुटबॉल टूर्नामेंट

चिट्टा को कहें ना, जीवन को चुनें’ संदेश के साथ जारी एंटी चिट्टा फुटबॉल टूर्नामेंट

Himachal
जिला प्रशासन मंडी द्वारा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित एंटी चिट्टा अवेयरनेस फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे, विशेषकर चिट्टा जैसी घातक प्रवृत्ति के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को अपने समाज, परिवार, दोस्तों और स्वयं को नशा मुक्त रखने, अपने घर के आस-पास के वि‌द्यालयों, महाविद्यालयों, अन्य स्थानों व समस्त सार्वजनिक व निजी स्थलों पर नशे के दुष्प्रभाव बारे लोगों को जागरूक करने तथा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने तथा चिट्टा मुक्त मंडी की साथ भी दिलाई गई। आज का अंतिम मुकाबला एसटीसी पड्डल और एसपी- 7 टीम के बीच जारी है। इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन एसटीसी पड्डल मं...
राज्यपाल ने विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए बौद्ध मूल्यों और आधुनिक विज्ञान पर दिया बल

राज्यपाल ने विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए बौद्ध मूल्यों और आधुनिक विज्ञान पर दिया बल

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व हिंसा, असहिष्णुता, युद्ध, पर्यावरण संकट तथा नैतिक मूल्यों में कमी जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे समय में भगवान बुद्ध की करुणा, मध्यम मार्ग, अहिंसा और आत्म ज्ञान पर आधारित शिक्षाएं पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गई हैं। उन्होंने धम्मपद के शाश्वत संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि घृणा का अंत कभी घृणा से नहीं किया जा सकता, बल्कि केवल प्रेम और करुणा से इसे समाप्त किया जा सकता है और यही शाश्वत सत्य है।राज्यपाल ने आज बैजनाथ के ताशीजोंग में ‘फ्रॉम नालंदा टू हिमालयास्-दि अन ब्रोकन लिगेसी ऑफ द बुद्धिस्ट नॉलेज ट्रेडिशन’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं था, बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिए ज्ञान का एक प्रकाश-स्तंभ थ...
तकनीकी संस्थानों के लिए नई नीति से हिमाचल, देश के नवाचार केंद्र के रूप में उभरेगाः मुख्यमंत्री

तकनीकी संस्थानों के लिए नई नीति से हिमाचल, देश के नवाचार केंद्र के रूप में उभरेगाः मुख्यमंत्री

Himachal
प्रदेश में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों के लिए राज्य नवाचार नीति तथा राज्य नवाचार कोष कार्यान्वयन दिशा निर्देशों (2026-2028) को स्वीकृति प्रदान की है।इस नीति का उद्देश्य नवाचारों को व्यावहारिक, प्रौद्योगिकी और बाज़ार के अनुरूप समाधान के रूप में परिवर्तित करना है जिससे विद्यार्थी, शिक्षक और स्टार्टअप्स सशक्त बनेंगे। इससे राज्य में नवाचार आधारित ईको सिस्टम तैयार होगा और हिमाचल प्रदेश, देश के नवाचार केन्द्र के रूप में स्थापित होगा। यह नीति प्रोटोटाइप विकास, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, सीड फंडिंग, बौद्धिक संपदा प्रबंधन, क्षमता निर्माण और उद्योगों के साथ सहयोग के लिए एक व्यापक रूपरेखा तैयार करती है। इसमें पारदर्शिता, जवाबदेही और परिणामों को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है।नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स...
स्ट्रॉबेरी की लालिमा से बदली तकदीर, बागवानी बनी स्वरोजगार की नई पहचान

स्ट्रॉबेरी की लालिमा से बदली तकदीर, बागवानी बनी स्वरोजगार की नई पहचान

Himachal
‘सुक्खू सरकार’ की कृषि एवं बागवानी क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए संचालित योजनाएं अब धरातल पर सकारात्मक परिणाम देने लगी हैं। आधुनिक खेती, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री, तकनीकी मार्गदर्शन तथा बागवानी को प्रोत्साहित करने के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं का रुझान स्वरोजगार की ओर बढ़ा है। सरकारी या निजी नौकरी के पीछे भागने के बजाय आधुनिक खेती और बागवानी अपनाकर युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। करसोग उपमंडल की ग्राम पंचायत सोमाकोठी के बालकृष्ण इसका प्रेरक उदाहरण हैं, जिन्होंने स्ट्रॉबेरी की खेती से अपनी अलग पहचान बनाई है। बालकृष्ण पहले एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। जीवन सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी नौकरी चली गई। कठिन दौर में उन्होंने निराश होने के बजाय अपने गांव लौटकर बागवानी को स्वरोजगार के रूप में अपनाने ...
प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध- रोहित ठाकुर 

प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध- रोहित ठाकुर 

Himachal
मंडी, 5 जुलाई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित शिक्षण संस्थानों का पुनर्निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के जारी रह सके। इसके लिए राज्य बजट सहित अन्य मदों से चरणबद्ध ढंग से बजट आवंटित किया गया है। रोहित ठाकुर रविवार को मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के भवनों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2027 तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों एवं प्राध्यापकों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से लगभग 8 हजार नियुक्तियां पहले ही की जा चुकी ह...
प्रदेश सरकार हिमाचल को प्राकृतिक खेती में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार हिमाचल को प्राकृतिक खेती में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का अग्रणी प्राकृतिक खेती राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने आज यहां कृषि विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को इस दिशा में पूर्ण दक्षता व लगन से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभाग को कृषि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।उन्होंने प्राकृतिक खेती से तैयार किए गए उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने के लिए कृषि विभाग में अलग मार्केटिंग विंग स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन उत्पादों की डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म पर बिक्री की संभावनाएं तलाशने को भी कहा।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 2,56,870 किसान 44,784.73 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की नई पहलों के बाद प्राकृ...
शिक्षा मंत्री 5 जुलाई को करेंगे देयोरी में स्कूल भवनों के शिलान्यास एवं लोकार्पण

शिक्षा मंत्री 5 जुलाई को करेंगे देयोरी में स्कूल भवनों के शिलान्यास एवं लोकार्पण

Himachal
मंडी, 04 जुलाई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वे विभिन्न राजकीय पाठशालाओं के भवनों के शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। संशोधित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार रोहित ठाकुर 4 जुलाई, 2026 को सायंकाल सुंदरनगर पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव होगा। शिक्षा मंत्री 05 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देयोरी के नवनिर्मित भवन तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला देयोरी के नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त वे राजकीय प्राथमिक पाठशाला तनबाग व राजकीय उच्च पाठशाला तरस्वाण का लोकार्पण तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथेरी, ग्राम पंचायत सेगली की राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोटाधार व राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुहड़ा के भवनों की आधारशिला भी रखेंगे। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री लोगों की सम...