Wednesday, July 29
Shadow

Himachal

शिक्षा मंत्री ने की भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता

शिक्षा मंत्री ने की भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता

Himachal
*मंडी, 04 फरवरी।* भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक आज शिक्षा मंत्री एवं उपाध्यक्ष  रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में रिवालसर स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित की गई।  रोहित ठाकुर ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स केवल एक संस्था नहीं, बल्कि संस्कार और सेवा की एक अविरल धारा है। हिमाचल प्रदेश में यह संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।  उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर रही है। उनके बौद्धिक और सामाजिक कौशल को भी निखार रही है।  सबसे महत्वपूर्ण, उनके आध्यात्मिक विकास में मदद कर उन्हें स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उत्तरदायी नागरिक बना रही है। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी धर्मस्थली रिवालसर में स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र "स्टेट आफ द आर्ट" संस्थान के रूप में स्थापित हो चुका है। इस केंद्र में आधारभूत ढांचे...
चौहार घाटी के धमच्याण और बड़ी बजगाण क्लस्टर में पौधारोपण अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

चौहार घाटी के धमच्याण और बड़ी बजगाण क्लस्टर में पौधारोपण अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Himachal
*मंडी, 04 फरवरी।* बागवानी विभाग द्वारा संचालित एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत विकास खंड द्रंग की चौहार घाटी के धमच्याण और बड़ी बजगाण क्लस्टरों में पौधरोपण अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप-निदेशक बागवानी मंडी, डॉ. संजय गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। *जापानी फल से बदलेगी बागवानों की तकदीर* शिविर के दौरान डॉ. संजय गुप्ता ने बागवानों को जापानी फल की खेती के महत्व और इसके दूरगामी वित्तीय लाभों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि परसिमन न केवल औषधीय गुणों से भरपूर है, बल्कि आने वाले समय में यह क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने में मील पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को परसिमन के पौधों को वैज्ञानिक विधि से लगाने का व्यावहारिक प्रदर्शन भी दिया गया। *30 हेक्टेयर में 18,750 पौधों का रोपण* डॉ. संज...
वॉयस ऑफ शिवरात्रि ऑडिशन में उत्साह, दूसरे दिन 44 प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन

वॉयस ऑफ शिवरात्रि ऑडिशन में उत्साह, दूसरे दिन 44 प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन

Himachal
मंडी, 3 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के अंतर्गत आयोजित की जा रही वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के ऑडिशन के दूसरे दिन 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इससे पूर्व पहले दिन 79 प्रतिभागी ऑडिशन में शामिल हुए थे। वहीं, दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित स्पेशल चाइल्ड हंट के लिए 2 फरवरी को 27 प्रतिभागियों ने तथा 3 फरवरी को एक प्रतिभागी सहित कुल 28 दिव्यांग बच्चों ने ऑडिशन दिया है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने देते हुए बताया कि स्पेशल चाइल्ड हंट और वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए अब तक कुल 151 प्रतिभागी ऑडिशन में भाग ले चुके हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मंडी जिला के करसोग, गोहर, सुंदरनगर और थुनाग उपमंडलों के कलाकारों के ऑडिशन 5 फरवरी को होंगे, जबकि शेष सभी उपमंडलों के ऑडिशन पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई कलाकार किसी कारणवश अब तक ऑडिशन नहीं...
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश  

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश  

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होेंने कहा कि अप्रैल से राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में 3,000 करोड़ रुपये व्यय कर विश्वस्तरीय, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार नैदानिक सेवाओं को मजबूत कर रही है तथा पैरामेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए ठोस कार्य किए गए हैं, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पद भी सृजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला में भी जल्द ही पैट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी। राज्य के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना और डॉ. राजेन्द्र प्र...
महिला विकास निगम की 52वीं निदेशक मंडल बैठक आयोजित

महिला विकास निगम की 52वीं निदेशक मंडल बैठक आयोजित

Himachal
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में महिला विकास निगम की 52वीं निदेशक मंडल बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।महिला स्वरोज़गार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वरोज़गार ऋण की सीमा को एक लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर बन सकें।इसके अतिरिक्त महिला कल्याण, कौशल विकास, रोज़गार सृजन, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों सहित अन्य विभागीय गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। निदेशक मंडल ने यह सुनिश्चित करने ...
सुंदरनगर के खुराहल और भवाणा में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत पौधारोपण और प्रशिक्षण शिविर आयोजित, 19 हैक्टेयर क्षेत्र में रोपित होंगे 11875 पौधे

सुंदरनगर के खुराहल और भवाणा में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत पौधारोपण और प्रशिक्षण शिविर आयोजित, 19 हैक्टेयर क्षेत्र में रोपित होंगे 11875 पौधे

Himachal
*मंडी, 03 फरवरी।* बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश सब-ट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर इरिगेशन एंड वैल्यू एडिशन (एचपी शिवा) परियोजना के अंतर्गत मंडी जिला के सुंदरनगर विकास खंड स्थित खुराहल और भवाणा में वृक्षारोपण अभियान और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। सोहन लाल ठाकुर ने बागवानी विभाग की कार्यप्रणाली और लक्ष्यों को पूरा करने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि लगभग दो महीने पहले बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने इन क्लस्टर के भूमि विकास कार्यों का निरीक्षण किया था और विभाग को दो माह के भीतर वृक्षारोपण शुरू करने के कड़े निर्देश दिए थे। विभाग ने निर्धारित समय सीमा के भीतर 19 हेक्टेयर क्षेत्र को वृक्षारोपण के लिए तैयार कर इस अभियान को सफलतापूर्वक अमलीजामा पहनाया है।...
वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए  ऑडिशन शुरू,  79 कलाकारों ने की सहभागिता

वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए  ऑडिशन शुरू,  79 कलाकारों ने की सहभागिता

Himachal
मंडी, 3 फरवरी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के अंतर्गत वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता  ऑडिशन शुरू हो गए।  आज  ऑडिशन में मंडी सदर, कोटली, बालीचौकी और धर्मपुर उप मंडलों के 80 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि 4 फरवरी को बल्ह, सरकाघाट, पधर और जोगिन्द्रनगर उप मंडलों के तथा 5 फरवरी को करसोग, गोहर, सुन्दरनगर और थुनाग उप मंडलों के ऑडिशन लिए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ऑडिशन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का चयन निर्धारित जजों के आकलन के आधार पर मेरिट अनुसार किया जाएगा तथा चयनित कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 के दौरान आयोजित वॉयस ऑफ शिवरात्रि में भाग लेने का तथा सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को मंडी के अलावा अन्य जिलों के ...
मुख्यमंत्री ने एचपीएसईडीसी के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने एचपीएसईडीसी के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में निगम के कार्यों, वित्तीय स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय प्रत्येक माह की 7 तारीख तक जारी करने के निर्देश दिए, ताकि कर्मचारियों को अपने दैनिक खर्चों के निर्वहन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समय पर भुगतान व्यवस्था सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।मुख्यमंत्री ने निगम की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में निगम ने 275 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज किया, जिसमें 15 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित हुआ। इसी प्रकार वित्त वर्ष 2024-25 में निगम का टर्नओवर 300 करोड़ रुपये रहा और 18 करोड़ रुपये...
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के लिए ऑडिशन शुरू, पहले दिन स्पेशल चाइल्ड हंट सहित दिव्यांगजनों के लिए आयोजित ऑडिशन में 27 कलाकारों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के लिए ऑडिशन शुरू, पहले दिन स्पेशल चाइल्ड हंट सहित दिव्यांगजनों के लिए आयोजित ऑडिशन में 27 कलाकारों ने लिया भाग

Himachal
मंडी, 2 फरवरी।अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन आज से आरंभ हो गए। पहले दिन स्पेशल चाइल्ड टेलेंट हंट एवं अन्य दिव्यांगजनों के लिए आयोजित ऑडिशन में कुल 27 कलाकारों ने भाग लिया। इन ऑडिशनों में विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों के संस्थान (बालिका), सुंदरनगर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगजनों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने गायन एवं नृत्य जैसी सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित निर्णायक मंडल द्वारा बड़े ध्यानपूर्वक देखा गया। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि आज पहले दिन केवल स्पेशल चाइल्ड हंट तथा अन्य दिव्यांगजनों के लिए ऑडिशन रखे गए थे, ताकि उन्हें महोत्सव के मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि छोटी काशी अंतर्राष्ट्रीय शिवर...
मुख्यमंत्री ने होम-स्टे पंजीकरण की वेबसाइट का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने होम-स्टे पंजीकरण की वेबसाइट का किया शुभारंभ

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां होम-स्टे पोर्टल http://homestay.hp.gov.in का शुभारम्भ किया। इस पोर्टल के माध्यम से अब घर बैठे ही होम-स्टे का पंजीकरण किया जा सकेगा। पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को अत्यन्त सरल एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया गया है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार होम-स्टे संचालकों और होटल मालिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उनके व्यवसाय पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि ऑब्जेक्शन के नाम पर होटल कारोबारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के कारण होम-स्टे के पंजीकरण के रिन्यूअल को रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पर्यटन विभाग को ऐसे होटलों को प्र...