Tuesday, October 27
Shadow

Himachal

भाजपा ने फिजूलखर्ची कर राज्य के खजाने का किया दुरुपयोग

भाजपा ने फिजूलखर्ची कर राज्य के खजाने का किया दुरुपयोग

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने राज्य के खजाने को विकास कार्यों और आवश्यक अधोसंरचना पर खर्च करने के बजाय फिजूलखर्ची और राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को पांच वर्ष के कार्यकाल में 54,296 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) मिला था। यह राशि राज्य की कुल आय का 25 से 30 प्रतिशत थी। इसके अलावा पूर्व भाजपा सरकार को 16,000 करोड़ रुपये की जीएसटी क्षतिपूर्ति भी मिली थी जिसका उपयोग राज्य की आर्थिक स्थिति सुधारने के बजाय मुफ्त योजनाओं और केंद्रीय नेतृत्व को खुश करने के लिए अनावश्यक कार्यक्रमों और संस्थानों को खोलने पर खर्च किया गया।उन्होंने कहा कि इसके मुकाबले वर्तमान सरकार को पिछले तीन वर्षों में केवल 17,563 करोड़ रुपये आरडीजी मिली है, जो भाजपा को मिली राशि से लगभग आधी है। उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग के तहत भाज...
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 में रील मेकिंग प्रतियोगिता होगी आयोजित

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 में रील मेकिंग प्रतियोगिता होगी आयोजित

Himachal
मंडी, 11 फरवरी। उपायुक्त मंडी एवं मेला समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 के अवसर पर जिला प्रशासन मंडी द्वारा रील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लगभग 500 वर्ष प्राचीन मंडी नगर की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को रचनात्मक माध्यम से सहेजना और व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से देवताओं के आगमन, बजंतरियों की गूंज तथा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े पलों को 45 से 60 सेकंड की रील में दर्शाना होगा।उपायुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के भारत में निवास करने वाले सभी इच्छुक शौकिया एवं पेशेवर प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता की थीम “द पल्स” निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को अधिकतम एक रील वर्टिकल 9:16 फॉर्मेट में तैयार करनी होगी, जिसमें जलेब, पारंपरि...
जयपुर घूमने गए चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के साथ सीएम ने वीडियो कॉल से की बात, जानें उनके अनुभव

जयपुर घूमने गए चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के साथ सीएम ने वीडियो कॉल से की बात, जानें उनके अनुभव

Himachal
मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत जिला मंडी के चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूट (सीसीआई) सुन्दरनगर, तल्यार, भरनल और डैहर में रह रहे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ इन दिनों एक विशेष शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण पर चंडीगढ़ और जयपुर गए हुए हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली से मोबाइल फोन से वीडियो कॉल कर बच्चों से संवाद किया और उन्हें इस यात्रा का भरपूर आनंद लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भ्रमण के दौरान बच्चों को ज्ञानार्जन के साथ-साथ विभिन्न विषयों को समझने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बच्चों से पूछा कि क्या उन्होंने पहले कभी हवाई यात्रा की है, जिस पर बच्चों ने बताया कि यह उनका पहला हवाई सफर है और उन्हें हवाई जहाज में यात्रा करने का अनुभव बेहद रोमांचक लगा।मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके ठहरने और खान-पान की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही ...
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर प्रदेशभर में साइबर जागरूकता सत्र आयोजित

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर प्रदेशभर में साइबर जागरूकता सत्र आयोजित

Himachal
सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), द्वारा आज प्रदेश सचिवालय में एक विशेष साइबर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘स्मार्ट टेक, सुरक्षित विकल्पः एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग की खोज’ विषय पर आधारित जागरूकता सत्र के दौरान उभरती डिजिटल तकनीकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सुरक्षित, नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग पर विशेष बल दिया गया।सचिवालय-स्तरीय इस सत्र में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सत्र के दौरान साइबर स्वच्छता, मजबूत पासवर्ड का उपयोग, फिशिंग व साइबर ठगी से बचाव, सुरक्षित ई-मेल व इंटरनेट ब्राउजिंग, तथा व्यक्तिगत व अधिकारिक डेटा की सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए व्यावहारिक सुझाव भी साझा किए गए।एनआईसी के सभ...
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर शास्त्रीय संगीत, नृत्य व वादन संध्या का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर शास्त्रीय संगीत, नृत्य व वादन संध्या का आयोजन

Himachal
मंडी, 10 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर ऐतिहासिक संकन गार्डन के खुले मंच पर शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं वादन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रंगीन रोशनियों के बीच घुंघरुओं की झंकार और शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों ने वातावरण को सुरमय बना दिया। स्थानीय एवं उभरते कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्वर कोकिला के नाम से विख्यात शुक्ला शर्मा, सरोद वादक एवं संगीतज्ञ दीपक गौतम, हिमाचल के प्रथम पुरुष कथक स्नातक दिनेश गुप्ता, वल्लभ राजकीय महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक (संगीत) अनुपमा सहित विशेष सिंह, ईशा कुमारी, जितेन्द्र, उमा, नरेश, संतोष गुप्ता, अमरजीत, संजय पुजारी और अनिल कुमार सोनी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इसके अतिरिक्त संगीत सदन, नृत्य तपस और डांस...
भाजपा ने फिजूलखर्ची कर राज्य के खजाने का किया दुरुपयोग

भाजपा ने फिजूलखर्ची कर राज्य के खजाने का किया दुरुपयोग

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने राज्य के खजाने को विकास कार्यों और आवश्यक अधोसंरचना पर खर्च करने के बजाय फिजूलखर्ची और राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को पांच वर्ष के कार्यकाल में 54,296 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) मिला था। यह राशि राज्य की कुल आय का 25 से 30 प्रतिशत थी। इसके अलावा पूर्व भाजपा सरकार को 16,000 करोड़ रुपये की जीएसटी क्षतिपूर्ति भी मिली थी जिसका उपयोग राज्य की आर्थिक स्थिति सुधारने के बजाय मुफ्त योजनाओं और केंद्रीय नेतृत्व को खुश करने के लिए अनावश्यक कार्यक्रमों और संस्थानों को खोलने पर खर्च किया गया।उन्होंने कहा कि इसके मुकाबले वर्तमान सरकार को पिछले तीन वर्षों में केवल 17,563 करोड़ रुपये आरडीजी मिली है, जो भाजपा को मिली राशि से लगभग आधी है। उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग के तहत भाज...
स्मार्ट  एमएसएमई कार्यशाला में डिजिटल परिवर्तन और सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर जोर

स्मार्ट  एमएसएमई कार्यशाला में डिजिटल परिवर्तन और सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर जोर

Himachal
मंडी, 9 फरवरी। मंडी में आयोजित स्मार्ट एमएसएमई कार्यशाला में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को डिजिटल परिवर्तन, सरकारी ई-मार्केटप्लेस, व्यवसाय योजना तथा वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में मंडी क्षेत्र के 40 से अधिक उद्यमियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए आधुनिक तकनीक आधारित औद्योगिक विकास पर मंथन किया। एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार, हिमाचल प्रदेश सरकार तथा उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से सीईएल–स्मार्ट एमएसएमई द्वारा होटल क्लासिको मंडी में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मंडी क्षेत्र के उद्यमों को स्मार्ट एमएसएमई योजना के अंतर्गत डिजिटल परिवर्तन, क्षमता निर्माण, क्लस्टर विकास, सरकारी ई-मार्केटप्लेस आधारित व्यापार अवसरों, वित्तीय प्रबंधन तथा विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम...
पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश में एशियन विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से विकसित की जा रही विभिन्न पर्यटन विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि राज्य में एडीबी के सहयोग से ट्रेंच-1 में 1620 करोड़ रुपये और ट्रेंच-2 की 730 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने परियोजनाओं के निर्माण कार्य में विश्व-स्तरीय गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें तय समय के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल पर्यटन को ब्रांड के रूप में विकसित करने के ध्येय से कार्य कर रही है। इसी दृष्टिकोण से विभिन्न परियोजनाएं और योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। प्रदेश में पर्यटन विकास से राज्य की आर्थिकी सुदृढ़ होगी तथा रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। सरकार द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी व अधोसंरचना का विस्तार...
मंडी के शिवरात्रि महोत्सव की कल्चरल परेड में शामिल होंगे देश-विदेश से 33 सांस्कृतिक दल, अतिरिक्त उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

मंडी के शिवरात्रि महोत्सव की कल्चरल परेड में शामिल होंगे देश-विदेश से 33 सांस्कृतिक दल, अतिरिक्त उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

Himachal
मंडी, 09 फरवरी। मंडी के विख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही कल्चरल परेड की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक आज यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम उप-समिति के संयोजक एवं अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 20 फरवरी, 2026 को सायंकाल अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व स्थानीय लोक दलों से सुसज्जित भव्य कल्चरल परेड का आयोजन मंडी शहर में किया जाएगा। उपायुक्त कार्यालय परिसर से आरंभ होकर यह कल्चरल परेड सेरी मंच से होते हुए इंदिरा मार्केट परिसर का परिभ्रमण करेगी। उन्होंने बताया कि इस सांस्कृतिक परेड में भाग लेने के लिए 33 दलों को आमंत्रित किया गया है। इनमें 13 अंतरराष्ट्रीय और 6 भारत के विभिन्न राज्यों के दल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दलों में संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, फ्रांस, तजाकिस्तान, अ...
राजेश धर्माणी ने हिमुडा निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की

राजेश धर्माणी ने हिमुडा निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की

Himachal
 टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमुडा की निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में नियोजित टाउनशिप के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा और बढ़ती आवासीय मांग को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा महत्त्वाकांक्षी टाउनशिप परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। बैठक में  सोलन ज़िला के बद्दी के शीतलपुर में प्रस्तावित हिम चण्डीगढ़ टाउनशिप, पच्छाद के मोरनी हिल्स और कांगड़ा एयरपोर्ट के निकट लुंज में प्रस्तावित नई टाउनशिप में 5 करोड़ रुपये के प्रारम्भिक प्रावधान के साथ विभिन्न गतिविधियां शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की गई।  उन्होंने कहा की शिमला के निकट जाठिया देवी में प्रथम चरण में हिमुडा 241 बीघा भूमि में लगभग 1 हज़ार 327 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 919 आवासीय ...