Wednesday, July 29
Shadow

Himachal

डेयरी क्षेत्र को सुदृढ़ करने से बढ़ी पशुपालकों की आय- बुद्धि सिंह ठाकुर

डेयरी क्षेत्र को सुदृढ़ करने से बढ़ी पशुपालकों की आय- बुद्धि सिंह ठाकुर

Himachal
मंडी, 10 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ (मिल्क फेडरेशन) के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के चैलचौक में एक दिवसीय दूध उत्पादक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की सहकारी दुग्ध सोसायटियों से जुड़े सैकड़ों किसानों और पशुपालकों ने भाग लिया। दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुशल नेतृत्व में किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने दूध के समर्थन मूल्य में कई गुणा बढ़ोतरी की है, जिससे पशुपालकों को सीधा लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री की सोच है कि गांव की महिला को पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन के माध्यम से 25 से 30 हजार रुपए प्रतिमाह की स...
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का दौरा

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का दौरा

Himachal
मंडी, 10 मार्च। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को सुगम, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। दौरे के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल की फिजियोथैरेपी यूनिट, पर्ची (रजिस्ट्रेशन) काउंटर, कैश काउंटर, सामान्य वार्ड तथा विशेष वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए पर्ची काउंटर पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए वहां फोल्डेबल शटर तथा पंखे इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मरीजों और कर्मचारियों दोनों को सुविधा मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि मद...
शिक्षा मंत्री 11 मार्च से मंडी जिला के दो दिवसीय दौरे पर

शिक्षा मंत्री 11 मार्च से मंडी जिला के दो दिवसीय दौरे पर

Himachal
मंडी, 10 मार्च। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 11 मार्च से मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा शिक्षा संस्थानों के विकास से जुड़े कार्यों का उद्घाटन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री 11 मार्च को प्रातः 10.30 बजे द्रंग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहल के नवनिर्मित भवन तथा सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के नारला स्थित द्रंग परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति आचार्य (डॉ.) ललित कुमार अवस्थी भी उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत वह राजकीय डिग्री कॉलेज द्रंग, नारला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। शिक्षा मंत्री का रात्रि विश्राम जल शक्ति विभाग के बिजनी विश्राम गृह में होगा। 12 मार्च को शिक्षा मंत्री प्रातः 11 बजे राज...
मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी टूटीकंडी से प्री-पेड टैक्सी सेवा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी टूटीकंडी से प्री-पेड टैक्सी सेवा का किया शुभारंभ

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के अंतर्राज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) टूटीकंडी से राज्य के लिए प्री-पेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया।इस सुविधा के अंतर्गत यात्री आईएसबीटी टूटीकंडी स्थित प्री-पेड टैक्सी काउंटर से टैक्सी बुक करवा सकते हैं। काउंटर पर भुगतान करने के बाद ग्राहक को एक भुगतान पर्ची दी जाएगी, जिसे टैक्सी चालक को दिखाना अनिवार्य होगा। इसके बाद चालक यात्री को निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाएंगे। वापिस स्टेशन लौटने पर चालक उस पर्ची को काउंटर पर जमा करेगा और यात्रा का भुगतान प्राप्त करेगा।किराया पहले ही अदा कर दिया जाएगा, इसलिए यात्रियों को किराए को लेकर चालकों के साथ किसी प्रकार की असुविधा या विवाद का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह प्री-पेड टैक्सी सेवा शिमला शहर के भीतर 26 स्थानों को कवर करेगी, साथ ही चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और चंडीगढ़ शहर को भी इसमें शामिल किया गया...
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को भावनात्मक विदाई दी

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को भावनात्मक विदाई दी

Himachal
ख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भावनात्मक विदाई दी। इस अवसर पर उनके साथ उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, जन-प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।राज्यपाल को प्रदेश के प्रति उनकी सेवाओं के सम्मान स्वरूप औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने शिव प्रताप शुक्ल को उनके भावी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश के विकास में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किय...
एक माह में भूमि पट्टों के मामलों का निपटारा करेंः जगत सिंह नेगी

एक माह में भूमि पट्टों के मामलों का निपटारा करेंः जगत सिंह नेगी

Himachal
 राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां शिमला जिला के कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की और क्षेत्र से जुड़े भूमि संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।  जगत सिंह नेगी ने कहा कि भूमि प्रदान करने की विभिन्न योजनाओं के तहत कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र में लोगों को भूमि पट्टे जारी हुए 50 वर्ष बीत चुके हैं। ज्यादातर मामलों में भूमि पट्टे जारी हुए लेकिन आज तक इंतकाल नहीं हुआ। दूसरे ऐसे मामले हैं जिनमें भूमि पट्टे मंजूर हुए और नज़राना भी जमा किया गया लेकिन पट्टे नहीं दिए गए।राजस्व मंत्री ने कहा कि कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र के लोगों द्वारा उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को कोटगढ़ और कुमारसैन के सभी लंबित मामलों का निपटारा करने तथा इस संबंध में की गई कार्यवाही के बारे में एक माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।जगत सि...
राज्यसभा सांसद के लिए राहुल गांधी ने चुना कांग्रेस का आम कार्यकर्ता- मुख्यमंत्री

राज्यसभा सांसद के लिए राहुल गांधी ने चुना कांग्रेस का आम कार्यकर्ता- मुख्यमंत्री

Himachal
कांग्रेस नेता अनुराग शर्मा के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यालय राजीव भवन, शिमला में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और खुशी का दिन है, क्योंकि संगठन से निकला एक कार्यकर्ता राज्यसभा सांसद बना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा सांसद के चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश से चार जिला अध्यक्षों के नाम मांगे थे, जिनमें से वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अनुराग शर्मा का चयन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राज्यसभा चुनाव को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस के किसी नेता में कोई नाराजगी नहीं है। यही कारण है कि अनुराग शर्मा निर्विरोध सांसद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब संसद में भाजपा के अनुराग से कांग्रेस के अनुराग ही टकराएंगे और वह मजबूती से जवाब ...
शिमला में राज्यपाल (नामित) कविन्द्र गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत

शिमला में राज्यपाल (नामित) कविन्द्र गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत

Himachal
राज्यपाल (नामित) कविन्द्र गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता का सोमवार सायंकाल शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।कविन्द्र गुप्ता 10 मार्च, 2026 को प्रातः 11ः45 बजे हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायकगण, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने लोक भवन में राज्यपाल (नामित) का स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यपाल (नामित) त...
राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने मुख्यमंत्री से की भेंट

राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Himachal
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार धीमान ने आयोग के सदस्यों अधिवक्ता विजय डोगरा और अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा के साथ रविवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से उनके सरकारी निवास ओकओवर में शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान मुख्यमंत्री और आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों के बीच आयोग की गतिविधियों तथा अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति समुदाय के हितों की रक्षा के लिए आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कुल जनसंख्या का लगभग 26 प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित जाति समुदाय का है, इसलिए उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान से संबंधित योजनाओं को गंभीरता और प्रभावी ढंग से लागू किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वंचित वर्गों के कल्याण के प्रति पूर्णतः संकल्पित है ...
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत मंडी और सुंदरनगर में मनाया गया लाइनमैन दिवस

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत मंडी और सुंदरनगर में मनाया गया लाइनमैन दिवस

Himachal
मंडी, 8 मार्च। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड  द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 7 मार्च को मंडी तथा सुंदरनगर में लाइनमैन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाइनमैन तथा फील्ड स्टाफ के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मंडी जोन के मुख्य अभियंता इंजीनियर रजनीश ठाकुर ने फील्ड स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि फील्ड में कार्य करते समय सभी कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए और सुरक्षित कार्य पद्धति को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया। अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अरुण शर्मा ने कहा कि बिजली लाइनों पर कार्य करते समय सुरक्षित कार्य पद्धतियों को अपनाना तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण...