Wednesday, July 29
Shadow

Himachal

राजस्व मंत्री ने की जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

राजस्व मंत्री ने की जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

Himachal
मंडी, 13 मार्च।* राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी व त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण समिति लोगों और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है, जिसके माध्यम से जनहित के मुद्दों का त्वरित समाधान संभव होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति में उठाए गए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करते हुए लोगों को राहत प्रदान की जाए। वे आज शुक्रवार को विपाशा सदन मंडी में आयोजित जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में समिति के गैर सरकारी सदस्यों से प्राप्त विभिन्न मदों पर विस्तार से चर्चा की गई। राजस्व मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों पर गंभीरता स...
मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख आश्रय परिसर का निरीक्षण किया। इसका निर्माण लगभग 92.33 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि इसे निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके दृष्टिगत विभिन्न पहल की जा रही हैं।इस अवसर पर विधायक संजय रतन भी उपस्थित थे।...
महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

Himachal
सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 140 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित किया जा रहा है और अगले दो महीनों के भीतर इन स्कूलों में सभी आवश्यक अध्यापक उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इन स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अलग ड्रेस कोड भी निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में जल्द ही लेक्चरर के 400 और असिस्टेंट लेक्चरर के 400 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा साइंस कॉलेज हमीरपुर के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घ...
आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Himachal
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के लिए आज शिमला में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित की गई।कार्यशाला का शुभारम्भ आर्थिक सलाहकार डॉ. विनोद राणा ने किया। उन्होंने कहा कि सांख्यिकी साक्ष्य-आधारित शासन तथा प्रभावी विकास योजना के लिए एक महत्त्वपूर्ण साधन है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन ही सार्थक श्रम बाजार संकेतकों के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने क्षेत्रीय कार्मिकों को डेटा संकलन में सावधानी बरतने, उपयुक्त तकनीकों के उपयोग तथा कंप्यूटर असिस्टेंट पर्सनल इंटरव्यूइंग प्रणाली के माध्यम से समयबद्ध एवं प्रभावी डेटा संकलन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।उन्होंने कहा कि सर्...
एचपीएमसी लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आयोजित

एचपीएमसी लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आयोजित

Himachal
हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आज राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।निदेशक मंडल की बैठक में कॉर्पाेरेशन की परिचालन दक्षता और वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने से जुड़े अलग-अलग विषयों विस्तार से चर्चा की गई और बागवानी क्षेत्र के हित में कई अहम निर्णय लिए गए।निदेशक मंडल को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एचपीएमसी के वार्षिक लेखा के बारे में अवगत करवाया गया। यह भी अवगत करवाया गया कि निगम का वार्षिक कारोबार लगभग 111 करोड़ रुपये रहा है और 6.65 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है।रणनीतिक योजना और प्रोजेक्ट डवेल्पमेंट को सुदृढ़ करने के लिए, निदेशक मंडल ने एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक उप-समिति बनाने को स्वीकृति प्रदान की। यह समिति...
डॉ. अभिषेक जैन ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया

डॉ. अभिषेक जैन ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया

Himachal
सचिव जल शक्ति, वित्त, नियोजन, अर्थ एवं सांख्यिकी डॉ. अभिषेक जैन ने आज मनाली क्षेत्र में गत वर्षों में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा बाढ़ सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने जल शक्ति विभाग द्वारा मनाली में आलू ग्राउंड के साथ बाढ़ सुरक्षा कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग द्वारा कलाथ वृद्धाश्रम के पास निर्मित बाढ़ सुरक्षा दीवार का भी निरीक्षण किया। 400 मीटर इस लंबी सुरक्षा दीवार का काम पूर्ण हो चुका है।सचिव ने सभी महत्त्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जलशक्ति विभाग से केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट पर कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की।अधिकारियों ने अवगत करवाया कि 8 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर क्षेत्र पर बाढ़ नियंत्रण का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही 2100 मीटर क्षेत्र में 30 करोड़ रुपय...
शिक्षा मंत्री ने करीब 11 करोड़ रुपए लागत से निर्मित सरदार पटेल विश्वविद्यालय के द्रंग परिसर का किया लोकार्पण, साहल स्कूल भवन का भी किया उद्घाटन

शिक्षा मंत्री ने करीब 11 करोड़ रुपए लागत से निर्मित सरदार पटेल विश्वविद्यालय के द्रंग परिसर का किया लोकार्पण, साहल स्कूल भवन का भी किया उद्घाटन

Himachal
मंडी, 11 मार्च। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 10.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के नारला स्थित द्रंग परिसर तथा 1.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहल के भवन का उद्घाटन किया।  इसके उपरांत उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज द्रंग, नारला के 18वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना आवश्यक शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सबसे बड़ी संपदा युवा हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा में ग्रॉस एन...
स्टाफ नर्सों को उच्च शिक्षा के दौरान मिलेगा पूरा वेतनः मुख्यमंत्री

स्टाफ नर्सों को उच्च शिक्षा के दौरान मिलेगा पूरा वेतनः मुख्यमंत्री

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी शिमला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के दौरान स्टाफ नर्स को भी 40 प्रतिशत के स्थान पर पूरा वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले महीने मेडिकल एजुकेशन विभाग में 80 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक साल में स्वास्थ्य विभाग में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा और आने वाले समय में इस क्षेत्र में बहुत सारी नौकरियां मिलने वाली हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत तेजी से सुधार कर रही है और हाई-एंड टेक्नोलॉजी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी, हाई-एंड एमआरआई जैसी मशीनें लगाई जा रही हैं।ठा...
कोल बांध से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र किया जाए समाधान: मंडलायुक्त

कोल बांध से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र किया जाए समाधान: मंडलायुक्त

Himachal
मंडी, 11 मार्च। राज्य स्तरीय कोल बांध विस्थापित एवं पुनर्वास सलाहकार समिति की बैठक की कार्यवाही की अनुपालना की समीक्षा हेतु बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में एक बैठक का आयोजन किय गया, जिसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त मंडी डॉ. राज कृष्ण पुर्थी ने की। बैठक में उपायुक्त अपूर्व देवगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कोल बांध परियोजना से मंडी जिला के सुंदरनगर तथा करसोग उपमंडलों के  प्रभावित परिवारों के पुनर्वास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने एनटीपीसी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विस्थापित परिवारों तथा प्रभावित क्षेत्रों के लिए जो भी सीएसआर गतिविधियां की जाएं, वे उपायुक्त के संज्ञान में लाकर करें, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने एनटीपीसी के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि गैर-सरकारी सदस्यों के साथ नियमित रू...
राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

Himachal
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां किसानों के विकास के लिए प्रदेश स्तर पर कार्यरत सामाजिक संस्था लघु किसान कल्याण एकता हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में अवगत करवाया गया कि चकौतादार के आंकड़ों का डेटा प्रशासन के पास मौजूद डेटा से मिलान नहीं हो पा रहा है। राजस्व मंत्री ने चकौतादार का डेटा शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेटा उपलब्ध होने पर सरकार द्वारा किसानों के हक में उचित निर्णय लिया जाएगा।बैठक में अतिरिक्त सचिव राजस्व बलवान चंद, प्रदेश प्रभारी कांति प्रकाश और लघु किसान कल्याण एकता हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष दलीप सिंह उपस्थित रहे।...