Wednesday, July 29
Shadow

Himachal

मुख्यमंत्री ने 51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने 51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान धरेच तथा चियोग में 51.10 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किये।ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 15.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली फागू से धरेच सड़क, 7.85 करोड़ रुपये से बनने वाली धरेच से चटोग वाया मांडा सड़क, 4.81 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली डरन से जुब्बड़ सड़क, 1.50 करोड़ रुपये से बनने वाली खेती जुब्बड़ से खद्ररव सड़क, 2 करोड़ रुपये की फागु से सरिऊ सड़क, 2.70 करोड़ रुपये की बंगापानी से चडैल सड़क, 3 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली चियोग से जठाई सड़क, 2.50 करोड़ रुपये की धलेऊ से जनू नाला सड़क, 2.60 करोड़ रुपये से बनने वाली न्होग से कनेशी सड़क, 1 करोड़ रुपये की धलैऊ से धार सड़क, 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली क्यानाला...
विक्रमादित्य सिंह ने भारत सरकार से 5400 करोड़ रुपये केन्द्रीय हिस्सेदारी के रूप में प्रदान करने का आग्रह किया

विक्रमादित्य सिंह ने भारत सरकार से 5400 करोड़ रुपये केन्द्रीय हिस्सेदारी के रूप में प्रदान करने का आग्रह किया

Himachal
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार देर सायं नई दिल्ली में भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित बैठक में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहरी चुनौती कोष पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में मजबूत अधोसंरचना के निर्माण के दृष्टिगत राज्य सरकार ने शहरी चुनौती कोष के तहत लगभग 5 हज़ार 400 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित की हैं। उन्होंने छोटे शहरी स्थानीय निकायों और उनकी सीमित राजस्व क्षमता के दृष्टिगत राज्य के लिए 1,350 करोड़ रुपये केंद्रीय हिस्सेदारी के रूप में निर्धारित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और कम व्यावसायिक लाभ के कारण पुनर्विकास परियोजनाओं में निजी क्षेत्र की भागीदारी सीमित रहती है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी और व...
प्राकृतिक खेती को राज्य का भविष्य बनाने में विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री

प्राकृतिक खेती को राज्य का भविष्य बनाने में विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के लिए 34.31 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। उन्होंने औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, नेरी, हमीरपुर में 3.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 107 विद्यार्थियों की क्षमता के छात्रावास का उद्घाटन किया। उन्होंने लाहौल एवं स्पीति के ताबो स्थित 1.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन का भी उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री ने औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, नेरी, हमीरपुर, में 8.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वर्किंग वुमन हॉस्टल का शिलान्यास किया। उन्होंने औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, खग्गल, हमीरपुर में 8.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वर्किंग वुमन हॉस्टल का शिलान्यास भी किया। इन दोनों वर...
मानसून-2026 के लिए प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर तैयारी, रोकथाम और शमन उपायों पर कार्यशाला आयोजित

मानसून-2026 के लिए प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर तैयारी, रोकथाम और शमन उपायों पर कार्यशाला आयोजित

Himachal
*मंडी, 25 अप्रैल।* आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून-2026 की तैयारी, रोकथाम और शमन उपायों पर गत शुक्रवार देर सायं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने की।  कार्यशाला में मानसून से पूर्व सभी विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संभावित आपात स्थिति से प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से निपटने की योजना बनाने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि संभावित आपदा की स्थिति में शीघ्र, समुचित एवं समन्वित प्रतिक्रिया दी जा सके।   उपायुक्त ने कहा कि मानसून के दौरान जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली (अर्ली वार्निंग सिस्टम) को सुदृढ़ किया जाएगा...
शहरी निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

शहरी निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Himachal
मंडी, 25 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में आयोजित बैठक में निर्वाचन अधिकारियों (आरओ) और सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) को शहरी निकायों तथा पंचायत चुनावों के सफल संचालन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हैंडबुक का अध्ययन कर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनावी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को सतर्कता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। बैठक में तहसीलदार निर्वाचन राजेश कुमार और नायब तहसीलदार निर्वाचन राजेश जोशी ने पीपीटी के माध्यम से नामांकन, जांच, नाम वापसी, उम्मीदवारों की सूची, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान प्रक्रिया तथा ईवीएम प्रबंधन सहित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी । पंचायत चुनावों से संबंधित प्रावधानों, दस्ताव...
निजी जल टैंकों की साफ-सफाई और गंदे पानी के रिसाव को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

निजी जल टैंकों की साफ-सफाई और गंदे पानी के रिसाव को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

Himachal
मंडी, 25 अप्रैल। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि निजी जल भंडारण टैंकों की नियमित साफ-सफाई तथा उनमें गंदे पानी के रिसाव को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लोगों को टैंकों की सफाई, रिसाव की रोकथाम तथा जल की गुणवत्ता बनाए रखने के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाए जहां गर्मियों में सूखे की स्थिति के कारण जल स्रोत प्रभावित होते हैं, ताकि वहां पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त ने जल संचय को लेकर दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने पर बल देते हुए कहा कि वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के प...
प्रकृति-आधारित अनुसंधान को गति देने के लिए पंडोह में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

प्रकृति-आधारित अनुसंधान को गति देने के लिए पंडोह में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Himachal
मंडी, 25 अप्रैल। क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (आरएआरआई), पंडोह, मंडी द्वारा आज संस्थान परिसर में एक दिवसीय प्रकृति प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की प्रभारी डॉ. विनीता कुमारी नेगी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा नियोजित प्रकृति आधारित अनुसंधान अध्ययनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में आयोजित किया गया।          उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य उन अन्वेषकों और शोधकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था, जो परिषद की आगामी शोध परियोजनाओं से जुड़े हैं। इन परियोजनाओं को परिषद के परिधीय अनुसंधान संस्थानों एवं विभिन्न आयुर्वेद महाविद्यालयों के माध्यम से लागू किया जाना है, जिससे आयुर्वेद आधारित वैज्ञानिक अनुसंधान को सुदृढ़ किया जा सके।          इस अवसर पर अनुसंधान अधिकारी (आयुर्वेद) डॉ. विकास नरियाल ने प्रतिभागियों को अध...
वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मंडी में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मंडी में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Himachal
मंडी, 24 अप्रैल। जिला मंडी में वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीआरडीए सभागार में एसडीएम, बीडीओ तथा वन विभाग के अधिकारियों के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।   प्रशिक्षण के दौरान अधिनियम के तहत दावों की प्रगति, प्रक्रियाओं में सुधार तथा जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को दावों की प्रक्रिया, आवश्यक साक्ष्यों और ग्राम सभा की भूमिका के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।            कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में गद्दी, गुज्जर तथा अन्य वन-निर्भर समुदायों की उपस्थिति को देखते हुए जमीनी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों का इस कानून की प्रक्रियाओं से भली-भांति परिचित होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण एवं...
मुख्य सचिव ने की राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा

मुख्य सचिव ने की राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा

Himachal
मुख्य सचिव संजय गुप्ता की अध्यक्षता में आज प्रदेश सचिवालय, शिमला में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 27 अप्रैल से 2 मई, 2026 तक प्रस्तावित राज्य के दौरे की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। राष्ट्रपति 27 अप्रैल को अपने एक सप्ताह के हिमाचल के प्रवास पर शिमला पहुंच रही हैं।बैठक में बीते सप्ताह आयोजित समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों की स्थिति एवं उन पर की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई। दौरे के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।मुख्य एजेंडा के बिंदुओं में व्यापक सुरक्षा प्रबंध, सुरक्षा पास से संबंधित पहलुओं, यातायात प्रबंधन, प्रेस कवरेज के समन्वय तथा दौरे से जुड़े अन्य विषय शामिल रहे। राष्ट्रपति के प्रस्तावित कांगड़ा, शिमला तथा लाहौल एवं स्पीति जिलों के दौरों की तैयारियों की भी विस्तार से सम...
फार्म एक्सेस रोड निर्माण कार्य शुरू, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

फार्म एक्सेस रोड निर्माण कार्य शुरू, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Himachal
सरकाघाट (मंडी), 23 अप्रैल। कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन ठाकुर ने बुधवार को भदरोई में बीपीएमयू सरकाघाट के अंतर्गत आने वाली उप-परियोजना एफआईएस भदरोई में 430 मीटर लंबे फार्म एक्सेस रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया। इस सड़क के लिए कुल 19,43,176 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पवन ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि फार्म एक्सेस रोड के निर्माण से किसानों को अपने खेतों तक सुगम पहुंच उपलब्ध होगी, जिससे कृषि कार्यों में तेजी आएगी और समय व श्रम की बचत होगी। यह पहल क्षेत्र की कृषि उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर बेसिक इंजीनियरिंग स्किल्स कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों को निर्माण कार्यों से जुड़ी मूलभूत तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही किसानों को जाईका की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से अवगत करवाया गया। किसानों को सोलर फ...