Monday, April 20
Shadow

Himachal

मुख्यमंत्री ने डीडीटीएंडजी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने डीडीटीएंडजी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर दी शुभकामनाएं

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस (डीडीटीएंडजी) विभाग को नई दिल्ली में आयोजित 6वें गवर्नेंस नाउ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समिट एंड अवॉर्ड्स में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रमुख नवाचार पहल ‘हिम परिवार’ को शासन को सुदृढ़ बनाने और जनसेवा वितरण में सुधार के लिए डिजिटल तकनीकों के नवोन्मेषी उपयोग के लिए सराहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल के माध्यम से परिवार-आधारित नागरिक केन्द्रित एक व्यापक डेटाबेस तैयार किया गया है, जिससे लाभार्थियों की सटीक पहचान संभव होती है। इससे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित वर्गों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह समान नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और तकनीक-आधारित शासन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।उन्होंने कहा कि राज्य में मजब...
एचपी-शिवा परियोजना के तहत बांधी क्लस्टर में जापानी फल पौधारोपण अभियान शुरू

एचपी-शिवा परियोजना के तहत बांधी क्लस्टर में जापानी फल पौधारोपण अभियान शुरू

Himachal
मंडी, 31 जनवरी।* उद्यान विभाग द्वारा विकास खंड सदर मंडी के बांधी क्लस्टर में एचपी-शिवा परियोजना के अंतर्गत जापानी फल (पर्सिमन) के पौधारोपण अभियान का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक उद्यान, मंडी डॉ. संजय गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत बांधी क्लस्टर में लगभग 11 से 12 हेक्टेयर क्षेत्रफल में करीब आठ हजार जापानी फल के पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इस क्लस्टर से 50 से 60 बागवान प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। यह क्लस्टर एचपी-शिवा परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के बागवानों की आय में वृद्धि करना एवं उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान उपनिदेशक उद्यान ने बागवानों के समक्ष जापानी फल के पौधारोपण का सजीव प्रदर्शन (लाइव डेमोंस्ट्रेशन) भी किया। इसमें पौधारोपण की सही विधि, प्रति प...
हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान ने मुख्यमंत्री से की भेंट

हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Himachal
हिमकॉन के प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष विकेश चौहान ने आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। विकेश चौहान ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि वे पार्टी हाईकमान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार रामपुर से किसी व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य में कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और इसके दृष्टिगत राज्य सरकार की नीतियां और कार्यक्रम किसान  केंद्रित हैं। उन्होंन...
बड़ा देव कमरूनाग को दिया अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का पहला न्यून्द्रा

बड़ा देव कमरूनाग को दिया अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का पहला न्यून्द्रा

Himachal
*मंडी, 30 जनवरी।* मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 में पधारने के लिए जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग को शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की ओर से आज मेले का पहला न्यून्द्रा (निमंत्रण) प्रदान किया गया। बड़ा देव कमरू नाग जी को यह निमंत्रण उपमंडलाधिकारी गोहर देवी लाल द्वारा आज धन्यारा के गौत गांव की कोठी में दिया गया। शिवरात्रि महोत्सव के लिए पूर्व की भांति इस वर्ष भी महोत्सव आयोजन समिति की ओर से कुल 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया जाना है। सभी देवताओं को इस बार मंडी कलम शैली में तैयार किए गए विशेष निमंत्रण पत्र प्रदान किए जाएंगे। बड़ा देव कमरूनाग को भी इसी पारंपरिक मंडी कलम शैली में तैयार न्यून्द्रा दिया गया। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मंडी शिवरात्रि महोत्सव में देव कमरूनाग और भगवान माधव राय के भव्य मिलन के पश्चात...
शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Himachal
शहीद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त कांग्रेस के नेताओं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने और योजना को कमजोर किए जाने के विरोध में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक दो घंटे का उपवास रखा।इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने, न केवल मनरेगा का नाम बदला है बल्कि योजना के मूल स्वरूप को भी कमज़ोर किया है। पहले यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान करती थी, लेकिन अब रोज़गार के अवसरों में कटौती की जा रही है।श्री सुक्खू ने कहा कि पहले गांव के प्रधानों को मनरेगा के तह...
कुष्ठ रोग निवारण दिवस पर मंडी में निकाली गई जागरूकता रैली

कुष्ठ रोग निवारण दिवस पर मंडी में निकाली गई जागरूकता रैली

Himachal
*मंडी, 30 जनवरी 2026।* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नर्सिंग स्कूल क्षेत्रीय अस्पताल मंडी तथा दिव्य ज्योति स्कूल मंडी के प्रशिक्षुओं द्वारा कुष्ठ रोग  निवारण दिवस के उपलक्ष्य में मंडी शहर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। छात्र-छात्राओं ने “जन-जन की यही आवाज़, कुष्ठ मुक्त रहे समाज” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि जिले में 30 जनवरी से 14 फरवरी तक कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिला की समस्त पंचायतों की ग्राम सभाओं में जिला पंचायत अधिकारी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ भी दिलाई जा रही है। डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि कुष्ठ रोग एक कम संक्रामक र...
प्रदेश सरकार भारी बर्फबारी के बावजूद निर्बाध खाद्यान्न आपूर्ति कर रही सुनिश्चितः डॉ. एस. पी. कत्याल

प्रदेश सरकार भारी बर्फबारी के बावजूद निर्बाध खाद्यान्न आपूर्ति कर रही सुनिश्चितः डॉ. एस. पी. कत्याल

Himachal
राज्य खाद्यान्न आयोग के अध्यक्ष डॉ.एस.पी. कत्याल ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार भारी बर्फबारी के बावजूद सभी लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न आपूर्ति के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली और इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। इससे उचित मूल्य की दुकानों में पॉइन्ट ऑफ सेल मशीनों के काम में दिक्कत आई है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार, राज्य खाद्यान्न आयोग, और जिला प्रशासन ने मिलकर समय रहते जरूरी कदम उठाए हैं ताकि किसी भी लाभार्थी को राशन से वंचित न किया जाए।डॉ. कत्याल ने कहा कि सभी उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त राशन उपलब्ध है, जिनमें जनजातीय और बर्फ से ढके क्षेत्र भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में लाभार्थियों को मार्च महीने तक का राशन पहले ही दे दिया है।उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में हर महीने राशन दिया जाता...
हमीरपुर में 11 विभागों के साथ स्थापित होगा अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर: मुख्यमंत्री

हमीरपुर में 11 विभागों के साथ स्थापित होगा अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर: मुख्यमंत्री

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में एक अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस कैंसर केयर सेंटर में कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए 11 नए विशेषज्ञ विभाग स्थापित किए जाएंगे।कैंसर केयर सेंटर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, पेन पैलिएशन, न्यूक्लियर मेडिसिन, एनेस्थीसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर, ऑन्को पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी, रेडियोलॉजी इमेजिंग, गायने ऑन्कोलॉजी, स्टेम सेल और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन तथा रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग स्थापित किए जाएंगे और ये विभाग कैंसर रोगियों को विशेष सुविधाएं प्रदान करेंगे।उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस केंद्र की स्थापना से राज्य में एक मजबूत उपचार प्रणाली विकसित होगी। राज्य मेें कैंसर के बढ़ते मामलों के दृ...
मुख्य सचिव ने जल शक्ति विभाग की कार्यशाला की अध्यक्षता की

मुख्य सचिव ने जल शक्ति विभाग की कार्यशाला की अध्यक्षता की

Himachal
मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आज यहां ‘कैपेसिटी बिल्डिंग एंड टैक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन जल शक्ति विभाग’ विषय पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल के सभी घरों तक साफ़ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने जल शक्ति विभाग को जल जीवन मिशन के तहत भारत सरकार की आवश्यक शर्तों की शीघ्र पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना से संबंधित फंड से जुड़े मामले को जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग के समक्ष उठाया जाएगा।मुख्य सचिव ने कहा कि टैक्नोलॉजी के इस युग में जल शक्ति विभाग को डिजिटल बुनियादी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने पर बल देना चाहिए। पेपर लैस डिजिटल कार्यशैली को अपना कर लोगों को पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के शीघ्र निष्पा...
जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष ने विंटर क्वीन स्नेहा शर्मा को किया सम्मानित

जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष ने विंटर क्वीन स्नेहा शर्मा को किया सम्मानित

Himachal
*मंडी, 28 जनवरी।* हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा ने विंटर क्वीन-2026 का खिताब जीतने पर आज यहां स्नेहा शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने हिमाचली परंपरा के अनुरूप शॉल-टोपी पहनाकर उनका सम्मान किया।  इस अवसर पर शशि शर्मा ने कहा कि मंडी शहर की होनहार बेटी स्नेहा ने इस वर्ष के विंटर कॉर्निवल, मनाली में विंटर क्वीन का खिताब हासिल कर अपने माता-पिता सहित मंडी शहर व जिला का नाम रौशन किया है। आज के युग में बेटियां हर क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं जो सरकार सहित विविध स्तर पर महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी सार्थक करता है।  उपाध्यक्ष ने कहा कि स्नेहा शर्मा की कड़ी मेहनत व लगन से आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने स्नेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके परिजन एवं सफलता के इस सोपान तक पहुंचने में मददगार बने सभी ...