Monday, April 20
Shadow

Himachal

सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने पर दे रही विशेष बलः मुख्यमंत्री

सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने पर दे रही विशेष बलः मुख्यमंत्री

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के लिए दूसरे दिन के दूसरे एवं अंतिम सत्र में शिमला और कांगड़ा जिला के विधायकों के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यटन, ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण और डेटा स्टोरेज पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अनेक क्रांतिकारी निर्णय लिए हैं। हिमाचल प्रदेश दूध तथा प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं, जौ, मक्की एवं हल्दी पर सर्वाधिक समर्थन मूल्य देने वाला देश का पहला राज्य है। इससे ग्रामीणों की आर्थिकी मजबूत होगी तथा उनके जीवन स्तर में आशातीत बदलाव आयेगा।  उन्होंने कहा कि हाल ही के एक राष्ट्रीय सर्वे में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में हिमाचल ...
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के लिए सभी ऑडिशन संपन्न

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के लिए सभी ऑडिशन संपन्न

Himachal
मंडी, 7 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के अंतर्गत आयोजित नृत्य ऑडिशन में आज 93 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मंडी जिला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने लोक, पारंपरिक एवं आधुनिक नृत्य शैलियों में अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से ऑडिशन में सहभागिता की। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने देते हुए बताया कि नृत्य ऑडिशन के माध्यम से चयनित कलाकारों को महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इससे पूर्व वॉयस ऑफ शिवरात्रि 2026 के लिए आयोजित गायन ऑडिशन भी संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए कुल 278 कलाकारों ने ऑडिशन दिए हैं।...
कमरू घाटी के गोत गांव से विधिपूर्वक महाशिवरात्रि के लिए बड़ा देव कमरूनाग ने किया प्रस्थान

कमरू घाटी के गोत गांव से विधिपूर्वक महाशिवरात्रि के लिए बड़ा देव कमरूनाग ने किया प्रस्थान

Himachal
*धंग्यारा/ मंडी, 06 फरवरी।* पुरातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग जी ने आज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव -2026 के लिए प्रस्थान किया।  कमरू घाटी के गोत गांव में भंडार से आज प्रातः काल देव वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच बड़ा देव कमरुनाग जी का सूरज पख्खा धंग्यारा गलू स्थित परता स्थल (थड़ा) पर पहुंचा। यहां कुछ समय विश्राम के दौरान स्थानीय लोगों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।  बड़ा देव के पुजारी बोधराज ठाकुर ने बताया कि 9 दिन की पैदल यात्रा के बाद बड़ादेव कमरूनाग का स्वरूप सूरज पख्खा मंडी नगर पहुंचेगा। इस बीच विभिन्न क्षेत्रों में देव कमरूनाग जी अपने भक्तों को दर्शन देंगे। 13 फरवरी को देव कमरूनाग मंडी शहर के करीब गुटकर में अपने भक्त के घर पर रात्रि ठहराव करेंगे। वहीं 14 फरवरी को मंडी शहर के प्रवेश द्वार पुलघराट के...
राज्यपाल से एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड के प्रतिभागियों ने भेंट की

राज्यपाल से एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड के प्रतिभागियों ने भेंट की

Himachal
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज लोक भवन में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले हिमाचल प्रदेश के एनसीसी के बालक एवं बालिका कैडेट्स ने शिष्टाचार भेंट की।राज्यपाल ने कैडेट्स को सम्मानित किया और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेने वाले हिमाचल के सभी एनसीसी कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रोत्साहन स्वरूप 50,000 रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के 21 एनसीसी कैडेट्स पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय के दल का हिस्सा थे, जिनमें 10 बालक और 11 बालिकाएं शामिल थीं। दल में कुमारी कृतिका शर्मा भी सम्मिलित थी, जिन्होंने 18 मई, 2025 को माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण कर देश का नाम रोशन किया है। अपने इस अभियान के दौरान उन्होंने एक शेरपा की जान बचाकर अदम्य साहस का...
15 फरवरी को पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास तट पर होगी महाआरती- गुरसिमर सिंह

15 फरवरी को पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास तट पर होगी महाआरती- गुरसिमर सिंह

Himachal
मंडी, 06 फरवरी। मंडी के सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में ब्यास नदी के तट पर स्थित पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी शिवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 15 फरवरी, 2026 को सायं 06.00 बजे पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास महाआरती का आयोजन पूरी श्रद्धा के साथ किया जाएगा। आरती की विधि पांच पंडितों (पुजारियों) द्वारा संपन्न करवाई जाएगी। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में जन सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने इस महा आरती के सफल आयोजन के लिए शहर की विभिन्न सामाजिक स...
प्रदेश पुलिस सबसे आधुनिक, तेज और भरोसेमंद पुलिसः मुख्यमंत्री

प्रदेश पुलिस सबसे आधुनिक, तेज और भरोसेमंद पुलिसः मुख्यमंत्री

Himachal
 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस कॉलेज डरोह में ‘रोजगार संकल्प मेले’ के दौरान नवनियुक्त 1253 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि इस बार पुलिस भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है, जबकि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती के पेपर लीक हुए और पिछली सरकार को युवाओं के दबाव में भर्ती प्रक्रिया को रद्द करना पड़ा। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार पुलिस की भर्ती के पेपर पुलिस विभाग से नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से करवाना सुनिश्चित किया।मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार आगामी दो महीनों के भीतर 800 और पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती करेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम हिमाचल प्रदेश पुलिस को और मजबूत करेगा तथा इससे कानून व्यवस्था को बेहतर तरी...
शिक्षा मंत्री ने की भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता

शिक्षा मंत्री ने की भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता

Himachal
*मंडी, 04 फरवरी।* भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक आज शिक्षा मंत्री एवं उपाध्यक्ष  रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में रिवालसर स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित की गई।  रोहित ठाकुर ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स केवल एक संस्था नहीं, बल्कि संस्कार और सेवा की एक अविरल धारा है। हिमाचल प्रदेश में यह संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।  उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर रही है। उनके बौद्धिक और सामाजिक कौशल को भी निखार रही है।  सबसे महत्वपूर्ण, उनके आध्यात्मिक विकास में मदद कर उन्हें स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उत्तरदायी नागरिक बना रही है। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी धर्मस्थली रिवालसर में स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र "स्टेट आफ द आर्ट" संस्थान के रूप में स्थापित हो चुका है। इस केंद्र में आधारभूत ढांचे...
चौहार घाटी के धमच्याण और बड़ी बजगाण क्लस्टर में पौधारोपण अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

चौहार घाटी के धमच्याण और बड़ी बजगाण क्लस्टर में पौधारोपण अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Himachal
*मंडी, 04 फरवरी।* बागवानी विभाग द्वारा संचालित एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत विकास खंड द्रंग की चौहार घाटी के धमच्याण और बड़ी बजगाण क्लस्टरों में पौधरोपण अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप-निदेशक बागवानी मंडी, डॉ. संजय गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। *जापानी फल से बदलेगी बागवानों की तकदीर* शिविर के दौरान डॉ. संजय गुप्ता ने बागवानों को जापानी फल की खेती के महत्व और इसके दूरगामी वित्तीय लाभों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि परसिमन न केवल औषधीय गुणों से भरपूर है, बल्कि आने वाले समय में यह क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने में मील पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को परसिमन के पौधों को वैज्ञानिक विधि से लगाने का व्यावहारिक प्रदर्शन भी दिया गया। *30 हेक्टेयर में 18,750 पौधों का रोपण* डॉ. संज...
वॉयस ऑफ शिवरात्रि ऑडिशन में उत्साह, दूसरे दिन 44 प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन

वॉयस ऑफ शिवरात्रि ऑडिशन में उत्साह, दूसरे दिन 44 प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन

Himachal
मंडी, 3 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के अंतर्गत आयोजित की जा रही वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के ऑडिशन के दूसरे दिन 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इससे पूर्व पहले दिन 79 प्रतिभागी ऑडिशन में शामिल हुए थे। वहीं, दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित स्पेशल चाइल्ड हंट के लिए 2 फरवरी को 27 प्रतिभागियों ने तथा 3 फरवरी को एक प्रतिभागी सहित कुल 28 दिव्यांग बच्चों ने ऑडिशन दिया है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने देते हुए बताया कि स्पेशल चाइल्ड हंट और वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए अब तक कुल 151 प्रतिभागी ऑडिशन में भाग ले चुके हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मंडी जिला के करसोग, गोहर, सुंदरनगर और थुनाग उपमंडलों के कलाकारों के ऑडिशन 5 फरवरी को होंगे, जबकि शेष सभी उपमंडलों के ऑडिशन पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई कलाकार किसी कारणवश अब तक ऑडिशन नहीं...
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश  

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश  

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होेंने कहा कि अप्रैल से राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में 3,000 करोड़ रुपये व्यय कर विश्वस्तरीय, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार नैदानिक सेवाओं को मजबूत कर रही है तथा पैरामेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए ठोस कार्य किए गए हैं, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पद भी सृजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला में भी जल्द ही पैट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी। राज्य के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना और डॉ. राजेन्द्र प्र...