Wednesday, July 29
Shadow

Himachal

मतदान केन्द्रों के 100 मीटर दायरे में चुनाव प्रचार गतिविधियों पर प्रतिबंध

मतदान केन्द्रों के 100 मीटर दायरे में चुनाव प्रचार गतिविधियों पर प्रतिबंध

Himachal
मंडी, 15 मई। नगर निगम मंडी चुनाव-2026 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आदेश जारी कर मतदान के दिन 17 मई को  मतदान केन्द्रों के 100 मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर  3 बजे तक होगा। जारी आदेशों के अनुसार मतदान केन्द्र अथवा उसके 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार से वोट मांगना, मतदाताओं को प्रभावित करना, किसी प्रत्याशी के पक्ष या विपक्ष में प्रचार करना, मतदाताओं को मतदान से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा चुनाव संबंधी कोई भी गैर-आधिकारिक पोस्टर, बैनर, नोटिस या संकेतक प्रदर्शित करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कड़...
कटौला वार्ड से दो उम्मीदवारों ने नाम लिए वापिस, चार वार्डों से अब 18 उम्मीदवार मैदान में : रूपिन्द्र कौर

कटौला वार्ड से दो उम्मीदवारों ने नाम लिए वापिस, चार वार्डों से अब 18 उम्मीदवार मैदान में : रूपिन्द्र कौर

Himachal
मंडी, 15 मई। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी रूपिन्द्र कौर ने बताया कि मंडी सदर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के चार वार्डों से 20 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे और जांच में सभी सही पाए गए थे। नाम वापिस लेने के आखिरी दिन शुक्रवार को वार्ड नंबर 8 कटौला से प्रेम सिंह और हरी सिंह ने अपने नाम वापिस ले लिए हैं। अब वार्ड 7-स्योग से 7 उम्मीदवार, वार्ड 8-कटौला से 5 उम्मीदवार, वार्ड 30-सदयाणा से 4 उम्मीदवार तथा वार्ड 31-कोटली से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।मझोठी वार्ड से दो नाम वापिस, तीन वार्डों से 14 उम्मीदवार मैदान में : एआरओ गोहर गोहर (मंडी), 15 मई। उपमंडल गोहर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी और 14-नौण से अब 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। मझोठी वार्ड से तारा चंद और तेज सिंह ने अपने नाम वापिस ले ...
बेंगलुरु में राज्यपाल ने श्री श्री रविशंकर जी महाराज से भेंट की

बेंगलुरु में राज्यपाल ने श्री श्री रविशंकर जी महाराज से भेंट की

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज बेंगलुरु में विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर राज्यपाल और श्री श्री रविशंकर जी महाराज के बीच आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई। जीवन में अध्यात्म, मानव कल्याण तथा समाज में सौहार्द और सद्भाव को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया।उल्लेखनीय है कि राज्यपाल, श्री श्री रविशंकर जी महाराज के 70वें जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल केन्द्र गए थे।राज्यपाल ने श्री श्री रविशंकर जी महाराज द्वारा भारत और सम्पूर्ण विश्व में शांति, करुणा और अध्यात्म का संदेश प्रसारित करने में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों के हित में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा मानवीय, शैक्षिक और स्वास्थ्य संबंधी पहलों को और अधिक व...
स्योग, कटौला, सदयाणा और कोटली वार्डों से पहले दिन किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया

स्योग, कटौला, सदयाणा और कोटली वार्डों से पहले दिन किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया

Himachal
मंडी, 14 मई। जिला परिषद के वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा और 31-कोटली के लिए नामांकन वापसी के पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रुपिंदर कौर ने दी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 15 मई को सायं 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड 7-स्योग से सुरेन्द्र, गिरीश ठाकुर, रूपेन्द्र, धर्मपाल, श्यामलाल, वीरेन्द्र कुमार और हेम सिंह उम्मीदवार हैं। वार्ड 8-कटौला से शेर सिंह, शुभम शर्मा, मुनीश कुमार, दीपक कुमार शर्मा, हरि सिंह, प्रेम सिंह और संगीत चौहान चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार वार्ड 30-सदयाणा से लाभ सिंह, राकेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार और परस राम तथा वार्ड 31-कोटली से हेम लता और चम्पा ठाकुर उम्मीदवार हैं।...
मंडी नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत तीसरे व अंतिम चरण का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

मंडी नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत तीसरे व अंतिम चरण का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

Himachal
मंडी, 14 मई। नगर निगम मंडी चुनाव के दृष्टिगत रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर रुपिन्दर कौर की अध्यक्षता में आज राजकीय बल्लभ महाविद्यालय मंडी के सभागार में तीसरे एवं अंतिम चरण का चुनाव पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी सभी कार्य हैंडबुक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ही संपन्न किए जाने चाहिए, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके। रुपिन्दर कौर ने बताया कि नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 1 से 13 तक कुल 34 पोलिंग बूथों में 17 मई को मतदान होगा। इसके लिए रिजर्व पार्टियों सहित कुल 45 मतदान पार्टियों के 180 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्वाभ्यास में भाग लिया। इनमें 45 पीठ...
नगर निगम चुनावों में प्रयोग होने वाली ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग सम्पन्न

नगर निगम चुनावों में प्रयोग होने वाली ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग सम्पन्न

Himachal
मंडी, 13 मई। नगर निगम मंडी के पार्षद चुनावों के लिए 17 मई को होने वाले मतदान हेतु प्रयोग की जाने वाली ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया बुधवार को राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में सम्पन्न हुई। वार्ड नंबर 1 से 13 तक के लिए कुल 69 ईवीएम मशीनों को चुनाव प्रक्रिया के अनुरूप तैयार किया गया। कमीशनिंग प्रक्रिया के दौरान उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान कर्मियों को निर्देश दिए कि ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी सतर्कता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न की जाए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर रूपिन्द्र कौर ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पारदर्शिता एवं सावधानी के साथ सम्पन्न की गई। उन्होंने बताया कि मतदान से पूर्व इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को मतदान के लि...
प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य के लिए 31 मई, 2026 तक पोषण नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार देर सायं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि ‘फिट हिमाचल’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लोगों को पोषणयुक्त भोजन के महत्त्व के बारे में व्यापक रूप से जागरूक करने की आवश्यकता है। हिमाचल व्यापक पोषण नीति तैयार करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग में डिजिटलीकरण के महत्त्व पर बल देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों का पूरा डेटा ऑनलाइन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी और सुगम बनेगी तथा मरीजों को पंजीकरण और जांच रिपोर्ट जैसी भौतिक प्रतियांे की अनिवार्यता से राहत मिलेगी। उन्होंने आईजीएमसी, शिमला में पायलट परियोजना के रूप में पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, माइकोलॉजी, बायो-केमिस्...
स्योग, कटौला, सदयाणा और कोटली के लिए दाखिल नामांकन सही- रुपिंदर कौर

स्योग, कटौला, सदयाणा और कोटली के लिए दाखिल नामांकन सही- रुपिंदर कौर

Himachal
मंडी, 12 मई। उपमंडल मंडी सदर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के चार वार्डों वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा और 31-कोटली के लिए दाखिल 20 नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है। जांच में सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर ने दी। उन्होंने बताया कि वार्ड 7-स्योग से सुरेन्द्र, गिरीश ठाकुर, रूपेन्द्र, धर्मपाल, श्यामलाल, वीरेन्द्र कुमार और हेम सिंह के  नामांकन सही पाए गए हैं। वार्ड 8-कटौला से शेर सिंह, शुभम शर्मा, मुनीश कुमार, दीपक कुमार, हरि सिंह, प्रेम सिंह और संगीत चौहान के  नामांकन सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड 30-सदयाणा से लाभ सिंह, राकेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार और परस राम तथा वार्ड 31-कोटली से हेम लता और चम्पा ठाकुर के  नामांकन  जांच के दौरान सभी नामांकन वैध पाए गए। उन्हों...
राज्यपाल ने ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ किया

राज्यपाल ने ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ किया

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में यूथ फॉर वॉलंटरी एक्शन इन हिमाचल (युवाह) द्वारा आयोजित ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान प्रदेश के सभी 12 जिलों में चलाया जाएगा, जिसका प्रमुख उद्देश्य युवाओं और आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।युवाह के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें संगठन द्वारा चलाए जा रहे मिशन ‘यूथ फॉर राइज-नो टू ड्रग्स, यस टू पैशन’ की विस्तृत जानकारी दी। इस मिशन के अंतर्गत ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान को सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है।प्रतिनिधिमंडल ने राज्यभर में आयोजित किए जा रहे जागरूकता अभियानों, जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन युवाओं, विद्यार्थियों तथा आमजन को तंबाकू और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए जमीन...
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना मेें छः लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना मेें छः लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिला के लाहड़ू- तुणुहट्टी मार्ग पर ककीरा के पास हुई दुर्घटना में छः लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                            मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को ईलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के ...