Monday, April 20
Shadow

Himachal

रिवालसर में राज्य स्तरीय छेश्चू मेला में मुख्य अतिथि होंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

रिवालसर में राज्य स्तरीय छेश्चू मेला में मुख्य अतिथि होंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

Himachal
मंडी, 24 फरवरी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 25 फरवरी को रिवालसर में आयोजित राज्य स्तरीय छेश्चू मेला में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे मेले का विधिवत शुभारम्भ करेंगे और श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे। निर्धारित  कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री प्रातः 10ः30 बजे लोक निर्माण  विश्राम गृह नैना देवी से प्रस्थान कर 10ः45 बजे सरकीधार पहुंचेंगे, जहां वे राजकीय उच्च विद्यालय भवन, राजकीय माध्यमिक पाठशाला सरकीधार तथा पंचायत घर सरकीधार के भवनों का  का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वे रिवालसर पहुंचकर राज्य स्तरीय छेश्चू मेला के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे।  कार्यक्रम के अनुसार वे 24 फरवरी को देर सायं 9ः00 बजे विश्राम गृह नैना देवी में पहुंचेंगे और 25 फरवरी को अपराह्न 3ः00 बजे रिवालसर से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।...
जिला मंडी में एचपीवी टीकाकरण अभियान 29 मार्च से, 14 वर्ष आयु वर्ग की 8427 बालिकाएं होंगी लाभान्वित

जिला मंडी में एचपीवी टीकाकरण अभियान 29 मार्च से, 14 वर्ष आयु वर्ग की 8427 बालिकाएं होंगी लाभान्वित

Himachal
मंडी, 24 फरवरी। जिला मंडी में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान 29 मार्च से प्रारंभ होगा। अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग (3 माह की अतिरिक्त छूट सहित) की 8427 बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष सूचना एवं प्रेरणा अभियान चलाने पर भी बल दिया। उपायुक्त ने कहा कि यह पहल बालिकाओं को भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी 69 निर्धारित टीकाकरण स्थलों पर आवश्यक कोल्ड चेन व्यवस्था, इंटरनेट सुविधा, यू-विन पंजीकरण प्रणाली तथा आपातकालीन दवाओं सहित एनाफिलेक्सिस किट उप...
राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत

Himachal
मंडी, 22 फ़रवरी।  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं।यह सांस्कृतिक संध्या आदिदेव महादेव को समर्पित रही और पूरा वातावरण भक्ति एवं उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम के आकर्षण का मुख्य केंद्र प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी रहे। इनकी भक्तिमय शिव स्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके लोकप्रिय भजनों और भक्तिमय गीतों ने लोगों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयोजित किए जाने वाले उत्सव हमारी सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करते हैं और एकता, भक्...
लोक निर्माण मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान से की भेंट

लोक निर्माण मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान से की भेंट

Himachal
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-Ⅳ के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।उन्होंने बैठक में विशेष रूप से शिमला जिले के अत्यंत दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र डोडरा क्वार की सड़क परियोजनाओं का विषय प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अवगत कराया कि पीएमजीएसवाई चरण-Ⅰ के अंतर्गत स्वीकृत डोडरा क्वार क्षेत्र की सड़क का कुछ भाग कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, दुर्गम भू-सतह, अत्यंत प्रतिकूल मौसम तथा सीमित कार्य अवधि के कारण अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। यह मार्ग स्थानीय ग्रामीणों, सीमावर्ती क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य आपातकालीन सेवाओं तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है।लोक निमार्ण मंत्री ने डोडरा क्व...
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने मंडी पहुंचे राज्यपाल

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने मंडी पहुंचे राज्यपाल

Himachal
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज मंडी जिले के कंगनीधार हेलीपैड पहुंचे, जहां उनका गरिमापूर्ण एवं पारंपरिक स्वागत किया गया। वे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेने के लिए मंडी पहुंचे हैं।विधायक अनिल शर्मा, इंदर सिंह, पूर्ण चंद, नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी जानकी शुक्ला भी उनके साथ उपस्थित रहीं।इसके उपरांत, सर्किट हाउस पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आम सभा के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर, विधायक दीप राज, तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राज्यपाल का अभिनंदन किया।राज्यपाल आज सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिर...
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में वीर नारियों व वीर माताओं को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में वीर नारियों व वीर माताओं को किया गया सम्मानित

Himachal
मंडी, 20 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिले की वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित करना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। इन परिवारों ने अपने प्रियजनों को राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित किया है और उनका त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा।उपायुक्त ने कहा कि वीर सपूतों की शहादत से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और उनके परिवारों का धैर्य व साहस नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इन परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।वीर नारियों में  वीर नारी चिंता देवी पत्नी 13 डोगरा रेजिमेंट के शहीद सिपाही किशन चंद, गांव द्रंग, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में सर्वोच्च बलिदान दिया। वीर नारी पुष्पा देवी पत्नी नायक धर्म सिंह, गांव जोला र...
शिक्षा मंत्री ने मंडी सदर विधान सभा क्षेत्र में किए एक करोड़ से अधिक की लागत से नव निर्मित स्कूल भवनों के लोकार्पण 

शिक्षा मंत्री ने मंडी सदर विधान सभा क्षेत्र में किए एक करोड़ से अधिक की लागत से नव निर्मित स्कूल भवनों के लोकार्पण 

Himachal
मंडी, 20 फरवरी -सदर विधान सभा क्षेत्र के कोटमोर्स और मझवाड़ के दौरे के दौरान आज शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने एक करोड़ रुपए से अधिक की लागत से नव निर्मित स्कूल भवनों के लोकार्पण किए। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटमोर्स में 71 लाख रुपए की लागत और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मझवाड़ में 40 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित स्कूल भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और गुणात्मक शिक्षा की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे है।  शिक्षा मंत्री ने कहा राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर रही है। गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में 148 स्कूलों की सीबीएसई बनाया गया है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजकीय स्कूलों में इंग्लिश मीडियम...
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में सजी भव्य अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड, 35 दलों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में सजी भव्य अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड, 35 दलों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

Himachal
मंडी, 20 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी के तहत आयोजित भव्य अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड में 35 सांस्कृतिक दलों ने भाग लेकर शहर को रंग, संगीत और लोक परंपराओं से सराबोर कर दिया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उपायुक्त कार्यालय परिसर से परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परेड सेरी मंच से होते हुए इंदिरा मार्केट परिसर तक पहुंची, जहां मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने इस अद्भुत सांस्कृतिक झांकी का स्वागत किया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और वैश्विक भाईचारे का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों और राज्यों से आए कलाकारों की भागीदारी हिमाचल की अतिथि देवो भवः की परंपरा को सुदृढ़ करती है और मंडी को विश्व पटल पर नई पहचान देती है। सबसे आगे भारत का तिरंगा ध्वज लहराता हुआ चल रहा था...
आज वाद्ययंत्र व देवलु नाटी प्रतियोगिता का प्रथम चरण सम्पन्न

आज वाद्ययंत्र व देवलु नाटी प्रतियोगिता का प्रथम चरण सम्पन्न

Himachal
मंडी, 19 फरवरी। मंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत देवधुन/वाद्ययंत्र एवं देवलु नाटी प्रतियोगिताओं का प्रथम चरण आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में देव समाज और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला। प्रतियोगिता के लिए बीते दिवस से लेकर आज तक कुल 108 देवताओं के बजंत्रियों ने वाद्ययंत्र प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण करवाया, जबकि देवलु नाटी प्रतियोगिता के लिए 18 देवताओं के देवलु दलों ने अपना नाम दर्ज कराया। प्रथम चरण में 83 दलों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के माध्यम से अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिनमें से 16 वाद्ययंत्र दल दूसरे दौर के लिए चयनित हुए। वहीं देवलु नाटी प्रतियोगिता में 7 देवताओं के देवलु दलों ने भाग लेकर पारंपरिक नाटी की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं, जिनमें से 5 दलों को...
अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2026 में प्राकृतिक खेती स्टाल बना जन जागरूकता का केंद्र

अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2026 में प्राकृतिक खेती स्टाल बना जन जागरूकता का केंद्र

Himachal
मंडी, 19 फ़रवरी 2026।  धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला में इस वर्ष कृषि जागरूकता का विशेष आयाम भी जुड़ गया है। कृषि विभाग की एटीएमए (ATMA) परियोजना की ओर से पड्डल मैदान स्थित प्रदर्शनी पंडाल में प्राकृतिक खेती को समर्पित एक विशेष स्टॉल लगाया गया है, जिसका शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री द्वारा किया गया। यह स्टॉल मेले के दौरान एक सप्ताह तक आमजन के लिए खुला रहेगा। स्टॉल पर प्राकृतिक खेती की विधि, उसके लाभ और इसे अपनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।  कृषि विभाग के अधिकारी एवं विशेषज्ञ आगंतुकों को रसायनमुक्त खेती के महत्व से अवगत करा रहे हैं और उन्हें इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस स्टॉल का मुख्य आकर्षण प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की और गेहूं का ‘हिमभोग’ ब्रांड का रसायनरहित, पोषणयुक्...