राज माधो राय की अगवानी में निकली मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब
मंडी, 19 फरवरी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी-2026 के अवसर पर राज देवता श्री माधोराय जी की अगवानी में निकाली गई मध्य जलेब में शामिल हुए। उन्होंने श्री राज माधो राय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।मध्य जलेब के दौरान शहर का वातावरण श्रद्धा, आस्था और उल्लास से परिपूर्ण रहा। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि, देव परंपराओं की झलक और सैंकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
मेला मैदान पड्डल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। चाहे मंडी की शिवरात्रि हो, कुल्लू का दशहरा, चंबा का मिंजर या रामपुर की लवी, हमारा प्रदेश देवी-देवताओं की आस्था से ओत-प्रोत है। उन्होंने कहा कि शिवरा...








