राज्यपाल ने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लाडली फाउंडेशन को सराहा
लाडली फाउंडेशन, हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर राज्यपाल ने फाउंडेशन का स्वरोजगार योजना - सशक्त नारी, सशक्त हिमाचल का पोस्टर जारी किया।लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके अंतर्गत महिलाओं द्वारा अपने कौशल एवं हस्तशिल्प से तैयार किए गए उत्पादों के विपणन और बिक्री के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।राज्यपाल ने इस पहल के लिए फाउंडेशन को बधाई देते हुए लाडली स्वरोजगार योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण तथा समाज में उनकी आर्थिक भागीदारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में फाउंडेशन के समर्पित प्रयासों की सराहना की।श्री गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर...








