खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त अपूर्व देवगन
*मंडी, 25 अगस्त* खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय सलाहकार समिति की 10वीं बैठक आज उपायुक्त कार्यालय मंडी के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच, खाद्य पदार्थों के अधिक से अधिक नमूने लेने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सु...








