उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति विस्तृत समीक्षा
मंडी, 26 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में आयोजित खंड विकास अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक में विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत अब तक 55.13 लाख मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं तथा 16 जनवरी से 25 फरवरी की अवधि में 74.50 प्रतिशत के मुकाबले 83.72 प्रतिशत मानव दिवस अर्जित किए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि मानव दिवस सृजन को और गति दी जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध हो सके।
उन्होंने बताया कि मनरेगा श्रमिकों की ई-केवाईसी 79.31 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुकी है। उपायुक्त ने इसे 15 मार्च तक शत प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए स्पष्...








