बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश
मंडी, 22 मई। जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने वर्तमान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, आम जनता की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं।
अपूर्व देवगन ने कहा कि मौजूदा भीषण गर्मी के बीच मंडी जिले के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी वृद्धि हुई है। सुंदरनगर में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और मंडी में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि बल्ह घाटी, सरकाघाट, धर्मपुर और आसपास के निचले पहाड़ी क्षेत्रों में भी अपेक्षाकृत अधिक तापमान देखा जा रहा है। इसके अलावा, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी सप्ताहों में सामान्य से कम वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी ने यह भी पूर्वानुमान लगाया है कि मई, 2026 के दौरान म...








