Monday, April 20
Shadow

Himachal

राज्यसभा सांसद के लिए राहुल गांधी ने चुना कांग्रेस का आम कार्यकर्ता- मुख्यमंत्री

राज्यसभा सांसद के लिए राहुल गांधी ने चुना कांग्रेस का आम कार्यकर्ता- मुख्यमंत्री

Himachal
कांग्रेस नेता अनुराग शर्मा के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यालय राजीव भवन, शिमला में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और खुशी का दिन है, क्योंकि संगठन से निकला एक कार्यकर्ता राज्यसभा सांसद बना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा सांसद के चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश से चार जिला अध्यक्षों के नाम मांगे थे, जिनमें से वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अनुराग शर्मा का चयन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राज्यसभा चुनाव को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस के किसी नेता में कोई नाराजगी नहीं है। यही कारण है कि अनुराग शर्मा निर्विरोध सांसद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब संसद में भाजपा के अनुराग से कांग्रेस के अनुराग ही टकराएंगे और वह मजबूती से जवाब ...
शिमला में राज्यपाल (नामित) कविन्द्र गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत

शिमला में राज्यपाल (नामित) कविन्द्र गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत

Himachal
राज्यपाल (नामित) कविन्द्र गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता का सोमवार सायंकाल शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।कविन्द्र गुप्ता 10 मार्च, 2026 को प्रातः 11ः45 बजे हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायकगण, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने लोक भवन में राज्यपाल (नामित) का स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यपाल (नामित) त...
राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने मुख्यमंत्री से की भेंट

राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Himachal
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार धीमान ने आयोग के सदस्यों अधिवक्ता विजय डोगरा और अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा के साथ रविवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से उनके सरकारी निवास ओकओवर में शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान मुख्यमंत्री और आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों के बीच आयोग की गतिविधियों तथा अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति समुदाय के हितों की रक्षा के लिए आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कुल जनसंख्या का लगभग 26 प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित जाति समुदाय का है, इसलिए उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान से संबंधित योजनाओं को गंभीरता और प्रभावी ढंग से लागू किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वंचित वर्गों के कल्याण के प्रति पूर्णतः संकल्पित है ...
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत मंडी और सुंदरनगर में मनाया गया लाइनमैन दिवस

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत मंडी और सुंदरनगर में मनाया गया लाइनमैन दिवस

Himachal
मंडी, 8 मार्च। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड  द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 7 मार्च को मंडी तथा सुंदरनगर में लाइनमैन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाइनमैन तथा फील्ड स्टाफ के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मंडी जोन के मुख्य अभियंता इंजीनियर रजनीश ठाकुर ने फील्ड स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि फील्ड में कार्य करते समय सभी कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए और सुरक्षित कार्य पद्धति को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया। अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अरुण शर्मा ने कहा कि बिजली लाइनों पर कार्य करते समय सुरक्षित कार्य पद्धतियों को अपनाना तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण...
राज्य सरकार ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में आयोजित किया विदाई समारोह

राज्य सरकार ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में आयोजित किया विदाई समारोह

Himachal
प्रदेश सरकार ने आज यहां पीटरहॉफ में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर को पारंपरिक शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि हिमाचल को छोड़कर नई जिम्मेदारी संभालने जाना उनके लिए भावनात्मक क्षण है। उन्होंने कहा, ‘जब कोई व्यक्ति किसी राज्य या क्षेत्र में कार्य करता है तो उस स्थान से लगाव होना स्वाभाविक है। लेकिन हिमाचल प्रदेश के साथ मेरा अनुभव वास्तव में विशेष रहा है। हिमाचल केवल देवभूमि ही नहीं बल्कि ‘प्रेम भूमि’ भी है। यहां के लोग सरल, ईमानदार और स्नेह से भरपूर हैं।’अपने कार्यकाल के दौरान मिले स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह यहां के लोगों के प्र...
सौर ऊर्जा की चमक से खेतों को मिली नई ऊर्जा, सालाना हो रही 4 लाख तक कमाई 

सौर ऊर्जा की चमक से खेतों को मिली नई ऊर्जा, सालाना हो रही 4 लाख तक कमाई 

Himachal
मंडी जिला के करसोग क्षेत्र के कामाक्षा गांव के किसान छज्जू राम वर्मा ने साबित कर दिखाया है कि यदि तकनीक, मेहनत और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग हो, तो बंजर जमीन भी सोना उगल सकती है। कभी सूखी और अनुपजाऊ पड़ी, उनकी 25 बीघा जमीन आज हरी-भरी फसलों से लहलहा रही है और उनके परिवार की खुशहाली की नई कहानी लिख रही है। कुछ वर्ष पहले तक छज्जू राम पारंपरिक खेती करते थे, लेकिन पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या थी। बारिश पर निर्भर खेती से उत्पादन कम होता और आमदनी भी सीमित रहती। ऐसे में परिवार का गुजारा मुश्किल से हो पाता था। परिस्थितियाँ बदलने का अवसर तब मिला, जब राज्य सरकार की आर्थिक सहायता योजना के तहत उन्होंने 4 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाने का निर्णय लिया। इस सोलर प्लांट की कुल लागत 2 लाख 70 हजार रुपये थी, जिसमें 90 प्रतिशत खर्च सरकार ने वहन किया और केवल 10 प्रतिशत राशि छज्जू राम ने स्वयं लगाई। सौर...
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए।मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28, 87, 88 और 89 में प्रस्तावित संशोधनों पर आम जनता से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित करने का निर्णय लिया। प्रस्तावित संशोधनों के अनुसार, वर्ष 2010 को आधार वर्ष मानते हुए जो पंचायतें लगातार दो कार्यकाल तक आरक्षित रही हैं, उन्हें आगामी पंचायत चुनावों में आरक्षित नहीं किया जाएगा।बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियम, 2010 में संशोधन को भी स्वीकृति दी गई, जिसके तहत ‘निराश्रित’ शब्द को अधिक स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है तथा लाभ प्राप्त करने के लिए प्रमाणन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। संशोधित प्रावधानों के अनुसार, वे महिलाएं जिन्हें उनके पति ने छोड़ दिया है, जो उनके साथ नहीं रह रही हैं और जिन...
प्रदेश सरकार आपदा पूर्व तैयारी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत: राजस्व मंत्री

प्रदेश सरकार आपदा पूर्व तैयारी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत: राजस्व मंत्री

Himachal
जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम लचीलापन हिमालय का भविष्य, हिमाचल प्रदेश के लिए सबक, चुनौतियां और नीतिगत मार्ग विषय पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आज डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) शिमला में संपन्न हुई। इस अवसर पर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह दो दिवसीय कार्यशाला हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित की गई।राजस्व मंत्री ने हिमालयी राज्यों पर जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों पर प्रकाश डाला, विशेषकर कृषि, बागवानी, आधारभूत संरचना और आजीविका जैसे क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभावों का उल्लेख किया। उन्होंने बढ़ते जलवायु और आपदा जोखिमों से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा आपदा तैयारी को मजबूत करने, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों को बेहतर बनाने तथा लचीले बुनियादी ढांचे के विकास के प्र...
सड़क सुरक्षा पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

सड़क सुरक्षा पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Himachal
परिवहन विभाग की लीड एजेंसी रोड सेफ्टी सेल द्वारा आईआईटी मद्रास के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी के सहयोग से आज डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक परिवहन नीरज कुमार ने की।इस अवसर पर नीरज कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को केवल नियमों का पालन करने तक सीमित न रख कर इसके बारे में प्रत्येक नागरिक को जागरूक किया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि  सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा फरवरी 2026 में ऑनलाइन माध्यम से ‘सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस महोत्सव के माध्यम से विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा विषय पर लघु फिल्में बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में महोत...
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

Himachal
आज लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं।लोक भवन के कर्मचारियों की ओर से राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर को उनके प्रति आदर और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और एक स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने लोक भवन में कार्य करते हुए हिमाचल प्रदेश में बिताए अपने तीन वर्ष के कार्यकाल को स्नेहपूर्वक याद किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों की निष्ठा और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें कर्मचारियों का निरंतर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के सक्रिय सहयोग से उन्हें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कार्य करने का अवसर मिला।श्री शुक्ल ने...