युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने किया तीन दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कुश्ती चैंपियनशिप-2025-26 का विधिवत शुभारंभ
*मंडी, 26 फरवरी।* आयुष, युवा सेवाएं और खेल, कानून एवं विधि परामर्शी मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज यहां राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कुश्ती चैंपियनशिप-2025-26 का विधिवत शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 25 टीमों के लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 200 महिला व लगभग 300 पुरूष खिलाड़ी शामिल हैं।
इस अवसर पर यादविंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों की सम्मान राशि में कई गुणा बढ़ोतरी की है। ओलंपिक, पैरालंपिक एवं विंटर ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर प...








