राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत मंडी और सुंदरनगर में मनाया गया लाइनमैन दिवस
मंडी, 8 मार्च। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 7 मार्च को मंडी तथा सुंदरनगर में लाइनमैन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाइनमैन तथा फील्ड स्टाफ के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर मंडी जोन के मुख्य अभियंता इंजीनियर रजनीश ठाकुर ने फील्ड स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि फील्ड में कार्य करते समय सभी कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए और सुरक्षित कार्य पद्धति को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया।
अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अरुण शर्मा ने कहा कि बिजली लाइनों पर कार्य करते समय सुरक्षित कार्य पद्धतियों को अपनाना तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण...








