राज्यपाल ने कांगड़ा जिला के गुजरेडा में राजकीय प्राथमिक पाठशाला का दौरा किया
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुजरेडा का दौरा किया। उन्होंने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, मूलभूत सुविधाओं तथा दूर-दराज क्षेत्रों के विद्यालयों और विद्यार्थियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों के संबंध में जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता के साथ बातचीत करते हुए उन्हें समर्पण एवं आत्मविश्वास के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए राज्य के दुर्गम एवं ग्रामीण विद्यालयों में शैक्षिक आधारभूत अधोसंरचना को और सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है। भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उत्पन्...








