मंडी, 8 मार्च। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 7 मार्च को मंडी तथा सुंदरनगर में लाइनमैन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाइनमैन तथा फील्ड स्टाफ के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर मंडी जोन के मुख्य अभियंता इंजीनियर रजनीश ठाकुर ने फील्ड स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि फील्ड में कार्य करते समय सभी कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए और सुरक्षित कार्य पद्धति को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया।
अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अरुण शर्मा ने कहा कि बिजली लाइनों पर कार्य करते समय सुरक्षित कार्य पद्धतियों को अपनाना तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण...
चंडीगढ़, 8 मार्च – हरियाणा सरकार ने भूमि प्रशासन में पारदर्शिता और सटीकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने राजस्व अभिलेखों में सरकारी भूमि के एक समान नामकरण को लागू करने पर जोर दिय़ा है। उन्होंने कहा कि इससे भूमि स्वामित्व से जुड़ी अस्पष्टताओं को दूर करने में मदद मिलेगी और सार्वजनिक भूमि प्रबंधन में पारदर्शिता तथा जवाबदेही को मजबूती मिलेगी।
डॉ. मिश्रा ने आज यहां आयोजित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थे। उन्होंने कहा कि जमाबंदी अभिलेखों में स्वामित्व और खेती संबंधी प्रविष्टियों का मानकीकरण बेहतर प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जनवरी और जुलाई 2021 में जारी निर्देशों के अनुरूप यह पहल की जा रही है, जिस...
चंडीगढ़ , 8 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि हरियाणा में महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'महिला उद्यमिता मंच' के हरियाणा चैप्टर की शुरुआत करने के अलावा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी' योजना की पांचवीं किस्त के 200 करोड़ 77 लाख रुपये , सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कुल 1 हजार 338 करोड़ 61 लाख रुपये तथा 'हर घर-हर गृहिणी' योजना के तहत 20 करोड़ 21 लाख रुपये पात्र महिलाओं के बैंक खातों में स्थानांतरित किए। उन्होंने स्टार्टअप्स को भी 3 करोड़ रुपए की सीड-म...
प्रदेश सरकार ने आज यहां पीटरहॉफ में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर को पारंपरिक शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि हिमाचल को छोड़कर नई जिम्मेदारी संभालने जाना उनके लिए भावनात्मक क्षण है। उन्होंने कहा, ‘जब कोई व्यक्ति किसी राज्य या क्षेत्र में कार्य करता है तो उस स्थान से लगाव होना स्वाभाविक है। लेकिन हिमाचल प्रदेश के साथ मेरा अनुभव वास्तव में विशेष रहा है। हिमाचल केवल देवभूमि ही नहीं बल्कि ‘प्रेम भूमि’ भी है। यहां के लोग सरल, ईमानदार और स्नेह से भरपूर हैं।’अपने कार्यकाल के दौरान मिले स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह यहां के लोगों के प्र...