उपायुक्त ने थुनाग में की आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनः बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा
मंडी, 23 मई। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को सराज क्षेत्र के थुनाग उपमंडल के लघु सचिवालय में आयोजित विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें सराज क्षेत्र में गत वर्ष बरसात में आई आपदा के उपरांत जारी पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने सभी लाईन विभागों से पुनर्वास कार्यों की प्रगति का ब्यौरा प्राप्त किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों की बहाली कार्यों में और तेजी लाएं। विशेषतौर पर इन सड़कों पर अति संवेदनशील हिस्सों की मरम्मत का कार्य आगामी बरसात से पहले अवश्य पूरा कर लें। लोक निर्माण विभाग की ओर से बैठक में बताया गया कि सराज क्षेत्र में बरसात की आपदा से क्षतिग्रस्त हुई लगभग 116 सड़कों को पुनः बहाल कर दिया गया है। अब मात्र सात से आठ सड़कों की ही बहाली का कार्य शेष है। इसके अलावा क्षेत्र में लगभग 25 प...








