Thursday, June 4
Shadow

Himachal

देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल

देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज ‘देव भूमि’ हिमाचल प्रदेश में एक समर्पित धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस सर्किट के माध्यम से प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों, शक्तिपीठों, मठों और धार्मिक स्थलों को बेहतर सड़क, आधुनिक सुविधाओं और मजबूत संपर्क व्यवस्था से जोड़ा जाना चाहिए। इससे न केवल प्रदेश की धार्मिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का संरक्षण भी होगा।राज्यपाल ने यह बात आज कांगड़ा जिले स्थित मां ज्वाला देवी जी मंदिर में शीश नवाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कही। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ उपस्थित रहीं।राज्यपाल ने मां ज्वाला देवी जी से प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश म...
मंडी मध्यस्थता योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की संभावनाएं तलाशी जाएं: मुख्यमंत्री

मंडी मध्यस्थता योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की संभावनाएं तलाशी जाएं: मुख्यमंत्री

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार शाम यहां बागवानी विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि मंडी मध्यस्थता योजना के तहत खरीद पर बागवानों को भुगतान के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की संभावनाएं तलाश की जाएं। मौजूदा भुगतान प्रणाली के तहत बागवानों को मंडी मध्यस्थता योजना के तहत की गई खरीद पर नकद राशि के स्थान पर उन्हें विभाग द्वारा अन्य सामग्री प्रदान कर भुगतान किया जाता है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कदम से छोटे और सीमांत सेब उत्पादकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि मौजूदा सीजन में सेब उत्पादन का अनुमान तैयार किया जाए और बागवानों की सुविधा के लिए अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।इस वर्ष मंडी मध्यस्थता योजना के तहत...
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान सुशाासन, जनकल्याण और प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही विकासात्मक पहलों पर भी संवाद किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।.0....
हिमाचल के सरकारी स्कूलों को बनाया जाएगा देश में सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री

हिमाचल के सरकारी स्कूलों को बनाया जाएगा देश में सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नव स्तरोन्न्त सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छोटा शिमला में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का सहजता से उत्तर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक स्तर पर बदलाव किए हैं और इनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे यहां भाषण देने नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के साथ बातचीत करने आए हैं ताकि शिक्षा व्यवस्था की कमियों की पहचान कर उन्हें प्रभावी ढंग से दूर किया जा सके। वर्तमान राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों को देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूल बनाने की दिशा में कार्य कर रही है ताकि विद्यार्थियों को सरकारी संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। सरकारी स्कूलों के शिक्षक अत्यंत सक्षम, मेहनती होते हैं और उनकी नियुक्ति प्रतियोगी परीक्ष...
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, पहले सत्र में 66.19 और दूसरे में 65.63 प्रतिशत रही उपस्थिति

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, पहले सत्र में 66.19 और दूसरे में 65.63 प्रतिशत रही उपस्थिति

Himachal
मंडी, 24 मई। जिला मुख्यालय मंडी में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स) परीक्षा-2026 रविवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र संख्या-89 मंडी के अंतर्गत चार परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 1056 प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। पहले सत्र में 699 तथा दूसरे सत्र में 693 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि परीक्षा के लिए वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी (सेंटर-ए), वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी (सेंटर-बी), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल बाजार मंडी तथा पीएम श्री राजकीय मॉडल गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समखेतर मंडी में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।                उन्होंने बताया कि पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आ...
पंचायत चुनावों के लिए 121 मतदान दल रवाना

पंचायत चुनावों के लिए 121 मतदान दल रवाना

Himachal
मंडी, 24 मई। मंडी सदर विकास खंड की 55 पंचायतों में पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए 121 मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ आज रवाना कर दिया गया। ये मतदान दल 26, 28 और 30 मई को होने वाले तीन चरणों के मतदान के लिए 323 मतदान केन्द्र स्थापित करेंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी-सह-एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर की निगरानी में मतदान दलों को बिपाशा सदन मंडी से बसों के माध्यम से प्रथम चरण के चुनावों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि 26 मई को सबसे अधिक 121 मतदान केन्द्रों, 28 मई को 111 तथा 30 मई को 91 मतदान केन्द्रों पर मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के चुनावों के लिए मतदान दलों को सुरक्षा कर्मियों के साथ रवाना किया गया है। इस दौरान मतदान प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारिय...
मीडिया सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम: राज्यपाल

मीडिया सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम: राज्यपाल

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कल देर सांय शिमला में बिग एफएम द्वारा आयोजित ‘बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड्स-2026’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मीडिया केवल समाचार और मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने, जागरूक करने तथा सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।कविन्द्र गुप्ता ने बिग एफएम को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज सेवा, नवाचार और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को पहचान देने का मंच है। उन्होंने कहा कि समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना समाज को ऐसे पुनीत कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भार...
राज्यपाल ने हिमाचल की समृद्ध बोलियों के संरक्षण पर दिया बल

राज्यपाल ने हिमाचल की समृद्ध बोलियों के संरक्षण पर दिया बल

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज हिमाचल की समृद्ध बोलियों और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विभिन्न स्थानीय बोलियां यहां की पहचान, परंपराओं और लोगों की सामूहिक संस्कृति को प्रदर्शित करती है। इन बोलियों को साहित्यिक और लिखित माध्यम से संरक्षित किया जाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ी रहें।राज्यपाल को आज लोक भवन में वरिष्ठ लेखक डॉ. ओ.पी. शर्मा ने अपनी कविता संग्रह ‘म्हारी सोच’ भेंट की।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल अपने अलौकिक प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ-साथ लोक परंपराओं, भाषाओं और सांस्कृतिक विविधता के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि कांगड़ी, मंडयाली, कुल्लवी, सिरमौरी, किन्नौरी आदि बोलियां प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान हैं और इन्हें साहित्य, शोध तथा शैक्षणिक दस्तावेजों के माध्यम से बढ़ावा दिया जाना चाह...
मतदान समाप्ति की अवधि के 48 घंटे पूर्व से चुनाव प्रचार पर रहेगा प्रतिबंध- अपूर्व देवगन

मतदान समाप्ति की अवधि के 48 घंटे पूर्व से चुनाव प्रचार पर रहेगा प्रतिबंध- अपूर्व देवगन

Himachal
मंडी, 23 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने पंचायतीराज संस्थाओं के मतदान के समापन के लिए निर्धारित समय से पहले के 48 घंटों की अवधि के दौरान सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिला में तीन चरणों में 26 मई, 28 मई एवं 30 मई, 2026 को प्रातः सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अपूर्व देवगन ने बताया कि पहले चरण की ग्राम पंचायतों में 24 मई को दोपहर बाद 3 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। दूसरे चरण की ग्राम पंचायतों में 26 मई को दोपहर बाद तीन बजे और तीसरे चरण की  पंचायतों में 28 मई, 2026 को दोपहर बाद तीन बजे चुनाव प्रचार...
मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से रिहर्सल आयोजित

मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से रिहर्सल आयोजित

Himachal
मंडी, 23 मई। नगर निगम मंडी चुनावों की मतगणना को लेकर आज डीआरडीए सम्मेलन कक्ष में विस्तृत रिहर्सल आयोजित की गई। आगामी मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से आयोजित इस रिहर्सल की अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी रूपिंदर कौर ने की।  रिहर्सल के दौरान मतगणना कार्य में नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर मतगणना टेबल की व्यवस्था, ईवीएम एवं आवश्यक अभिलेखों के रखरखाव, मतों की गणना, परिणाम संकलन तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं सावधानियों से भी सभी को अवगत करवाया गया। मुख्य प्रशिक्षक विजय शर्मा तथा डॉ. कर्म सिंह ठाकुर ने मतगणना की चरणबद्ध प्रक्रिया के बारे में विस्तार से...