Thursday, June 4
Shadow

Himachal

मुख्यमंत्री ने श्री श्री रविशंकर से भेंट की

मुख्यमंत्री ने श्री श्री रविशंकर से भेंट की

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज बंगलुरू में आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना और उन्होंने आश्रम में गौसेवा भी की।श्री श्री रविशंकर के साथ भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा प्राकृतिक खेती से पैदा की फसलों पर सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को बाजार में रसायनमुक्त उत्पाद सुगमता से उपलब्ध हो रहे हैं तथा किसानों को अपने उत्पाद के अच्छे दाम भी मिल रहे हैं।श्री सुक्खू ने कहा...
आर्थिक विकास के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण भी आवश्यकः राज्यपाल

आर्थिक विकास के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण भी आवश्यकः राज्यपाल

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत आयोजित ‘युवा संगम’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम के तहत एनआईटी पुडुचेरी के विद्यार्थी भी उपस्थित थेे।राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में तेजी से बदलते दौर में आर्थिक प्रगति के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं का संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार तथा स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करने का प्रयास करें।उन्होंने कहा कि युवा संगम कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच है। भारत की विविधता ही उसकी सबसे...
राज्यपाल ने डोगरी पंजाबी शब्दकोष का विमोचन किया

राज्यपाल ने डोगरी पंजाबी शब्दकोष का विमोचन किया

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज जम्मू स्थित के.एल. सहगल हॉल में पंजाबी लेखक सभा और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित एक समारोह में स्वर्गीय चंदन नेगी द्वारा लिखित डोगरी - पंजाबी शब्दकोश का विमोचन किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि साहित्य समाज को सही दिशा दिखाने और सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि साहित्यिक रचनाएं गहरी सोच, धैर्य और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाती हैं।कविन्द्र गुप्ता ने भारत की समृद्ध भाषाई विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि भाषाएं केवल संवाद का माध्यम नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं की पहचान भी हैं। उन्होंने पंजाबी साहित्य की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रेम, भाईचारे, साहस और मानवता जैसे मूल्यों को बढ़ावा देता है।राज्यपाल ने साहित्य और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराह...
हिमाचल को कौशल हब के रूप में किया जा रहा विकसित: राजेश धर्माणी

हिमाचल को कौशल हब के रूप में किया जा रहा विकसित: राजेश धर्माणी

Himachal
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए बहुआयामी प्रयास कर रही है। तकनीकी शिक्षा और वोकेशनल ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार प्रदाता के रूप में स्थापित करना है। राज्य सरकार ने युवाओं के नवोन्मेषी विचारों और उनके हुनर को मंच प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।उन्होंने कहा कि राज्य में सूक्ष्म, लघु उद्यमों और स्टार्टअप इको सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है। विभिन्न तकनीकी संस्थानों के प्रशिक्षुओं को उद्यमशीलता की ओर प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग विभाग के 120 विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेेंगे। इसके अतिरिक्त बाजार की मांग के अनुरूप एआई और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे माध्यमों से प्रशिक्षुओं की सॉफ्ट स्किल्ज को निखारा जा रहा है ताकि वह भविष...
पंडित प्रेमनाथ डोगरा जम्मू-कश्मीर के भारत में एकीकरण के सच्चे शिल्पकार: राज्यपाल

पंडित प्रेमनाथ डोगरा जम्मू-कश्मीर के भारत में एकीकरण के सच्चे शिल्पकार: राज्यपाल

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज जम्मू के पुराने शहर के कच्ची छावनी क्षेत्र स्थित प्रेमनाथ डोगरा भवन में पंडित प्रेमनाथ डोगरा के परिजनों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित प्रेमनाथ डोगरा महान डोगरा राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ पूर्ण और बिना शर्त एकीकरण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे स्वतंत्रता के बाद के इतिहास के सबसे महत्त्वपूर्ण राष्ट्रवादी नेताओं में से एक हैं।राज्यपाल ने कहा कि पंडित प्रेमनाथ डोगरा जी ने अपने साहसी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के बल पर ‘शेर-ए-दुग्गर’ के रूप में अपनी पहचान कायम की। उनके विचार और त्याग आज भी देशभर में राष्ट्रवादी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं।राज्यपाल ने प्रजा परिषद के अध्यक्ष के रूप में पंडित डोगरा जी के उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए कहा...
उप-मुख्य सचेतक की अध्यक्षता में आरटीडीसी की बैठक आयोजित

उप-मुख्य सचेतक की अध्यक्षता में आरटीडीसी की बैठक आयोजित

Himachal
उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज रोपवे एवं तीव्र परिवहन विकास निगम (आरटीडीसी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नड्डी ज़िपलाइन परियोजना की प्रगति एवं विभिन्न विभागीय औपचारिकताओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा परियोजना से संबंधित वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी दी गई।आरटीडीसी के अधिकारियों द्वारा अवगत करवाया गया कि नड्डी ज़िपलाइन परियोजना का आवंटन 18 फरवरी 2026 को किया जा चुका है। प्रस्तावित ज़िपलाइन स्टेशनों के लिए भूमि के अंतिम चयन के लिए 5 मई, 2026 को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, वन विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। संबंधित पटवारियों एवं फील्ड कानूनगो द्वारा राजस्व अभिलेखों पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं।परियोजना के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमा...
प्रदेश में सुनियोजित शहरीकरण को किया जा रहा प्रोत्साहितः राजेश धर्माणी

प्रदेश में सुनियोजित शहरीकरण को किया जा रहा प्रोत्साहितः राजेश धर्माणी

Himachal
नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्राधिकरण की परियोजनाओं का उद्देश्य लोगों की आवासीय आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ प्रदेश के लिए राजस्व के नए स्रोत सृजित करना है।उन्होंने कहा कि शहरीकरण की तीव्र गति के दृष्टिगत शहरी विकास, हिमाचल के विकास की रणनीति का महत्त्वपूर्ण स्तम्भ है। राज्य में सुनियोजित विकास को बढ़ावा देने के तहत हिम चंडीगढ़, हिम पंचकूला और कांगड़ा वैली एयरोसिटी जैसी महत्त्वकांक्षी परियोजनाओें को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हिम चंडीगढ़ को साकार रूप प्रदान करने के लिए आपसी सहमति अथवा लैंड पुलिंग के तहत भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सिरसा नदी के तटीकरण के लिए नदी तटीकरण विकास परियोजना तैयार की जा रह...
राज्यपाल ने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में मतदान के लिए नागरिकों से की अपील

राज्यपाल ने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में मतदान के लिए नागरिकों से की अपील

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने प्रदेश के सभी पात्र मतदाताओं से 17 मई, 2026 को आयोजित होने वाले शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।प्रदेश में यूएलबी चुनावों के लिए प्रचार अभियान आज समाप्त हो गया है तथा कल धर्मशाला, सोलन, मंडी एवं पालमपुर नगर निगमों सहित विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान होगा।राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव स्थानीय स्वशासन को सुदृढ़ बनाने तथा शहरों और कस्बों में बेहतर नागरिक सुविधाएं एवं योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से जिम्मेदारीपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि मतदान केवल एक संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है।राज्यपाल ने प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं से विशेष आह्वान कर...
मतदान केन्द्रों के 100 मीटर दायरे में चुनाव प्रचार गतिविधियों पर प्रतिबंध

मतदान केन्द्रों के 100 मीटर दायरे में चुनाव प्रचार गतिविधियों पर प्रतिबंध

Himachal
मंडी, 15 मई। नगर निगम मंडी चुनाव-2026 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आदेश जारी कर मतदान के दिन 17 मई को  मतदान केन्द्रों के 100 मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर  3 बजे तक होगा। जारी आदेशों के अनुसार मतदान केन्द्र अथवा उसके 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार से वोट मांगना, मतदाताओं को प्रभावित करना, किसी प्रत्याशी के पक्ष या विपक्ष में प्रचार करना, मतदाताओं को मतदान से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा चुनाव संबंधी कोई भी गैर-आधिकारिक पोस्टर, बैनर, नोटिस या संकेतक प्रदर्शित करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कड़...
कटौला वार्ड से दो उम्मीदवारों ने नाम लिए वापिस, चार वार्डों से अब 18 उम्मीदवार मैदान में : रूपिन्द्र कौर

कटौला वार्ड से दो उम्मीदवारों ने नाम लिए वापिस, चार वार्डों से अब 18 उम्मीदवार मैदान में : रूपिन्द्र कौर

Himachal
मंडी, 15 मई। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी रूपिन्द्र कौर ने बताया कि मंडी सदर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के चार वार्डों से 20 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे और जांच में सभी सही पाए गए थे। नाम वापिस लेने के आखिरी दिन शुक्रवार को वार्ड नंबर 8 कटौला से प्रेम सिंह और हरी सिंह ने अपने नाम वापिस ले लिए हैं। अब वार्ड 7-स्योग से 7 उम्मीदवार, वार्ड 8-कटौला से 5 उम्मीदवार, वार्ड 30-सदयाणा से 4 उम्मीदवार तथा वार्ड 31-कोटली से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।मझोठी वार्ड से दो नाम वापिस, तीन वार्डों से 14 उम्मीदवार मैदान में : एआरओ गोहर गोहर (मंडी), 15 मई। उपमंडल गोहर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी और 14-नौण से अब 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। मझोठी वार्ड से तारा चंद और तेज सिंह ने अपने नाम वापिस ले ...