Thursday, October 29
Shadow

Tag: top news

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 18 विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 18 विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना

Himachal
मंडी, 12 फरवरी। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत विशेष योग्यता प्राप्त संस्थान सुंदरनगर के 18 विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण दल तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुआ। उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर  अमर नेगी ने वीरवार प्रातः 6:30 बजे दल को हरी झंडी दिखाकर विदा किया।जिला बाल संरक्षण अधिकारी मंडी एन. आर. ठाकुर ने बताया कि यह भ्रमण बच्चों के आत्मविश्वास, ज्ञानवर्धन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।   बच्चों   ने  इस पहल के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन मंडी के सहयोग की सराहना की। एन. आर. ठाकुर ने बताया कि  बच्चों  ने पहले दिन कपूरथला पहुंचकर पुष्पा गुजराल साइंस सिटी का भ्रमण किया। बच्चों ने लेजर थिएटर, स्पेस थिएटर, 3डी थिएटर, क्लाइमेट चेंज...
‘हन्नु हटेला’ से सामाजिक कटाक्ष, ‘सफेद पाला’ का संदेश और ‘अर्धनारीश्वर’ की संवेदना

‘हन्नु हटेला’ से सामाजिक कटाक्ष, ‘सफेद पाला’ का संदेश और ‘अर्धनारीश्वर’ की संवेदना

Himachal
मंडी, 12 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर संस्कृति सदन मंडी में तीन प्रभावशाली नाटकों का मंचन किया गया, जिन्होंने सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखते हुए दर्शकों को गहन चिंतन के लिए प्रेरित किया। समकालीन विषयों और संवेदनशील मुद्दों पर आधारित इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। आकार थिएटर सोसाइटी द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘हन्नु हटेला से लड़की सेट क्यों नहीं होती?’ का निर्देशन दीप कुमार ने किया। नाटक में आज की युवा पीढ़ी की मानसिकता पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष किया गया। कहानी के माध्यम से यह दर्शाया गया कि प्रेम जैसे भावनात्मक विषयों को भी अमीरी-गरीबी की सीमाओं में बांध दिया गया है। नाटक का नायक अंत तक अपनी आर्थिक स्थिति के कारण किसी लड़की को ‘सेट’ नहीं कर पाता, जो सामाजिक सोच पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। नाटक में हन्नु हटेला की भूमिका में विवेक धीरज, डायरेक्टर की भूमिका म...
वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय थाची में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय थाची में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

Himachal
मंडी, 12 फरवरी। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अवसर पर एलडीएम कार्यालय मंडी द्वारा राजकीय महाविद्यालय थाची में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 विद्यार्थियों सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान केवाईसी, री-केवाईसी तथा सीकेवाईसी की आवश्यकता और महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, म्यूल अकाउंट जैसे साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित और जिम्मेदार बैंकिंग व्यवहार के प्रति जागरूक बनाना था। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना सहित विभिन्न बैंकिंग उत्पादों की जानकारी भी दी गई, ताकि वे वित्तीय प्रबंधन के प्रति सजग होकर भविष्य में बेहतर आर्थिक निर्णय ले सकें।...
जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित

Himachal
मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आज यहां जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की तैयारियों को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन की अध्यक्षता की।इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व की गतिविधि है, जिसे सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से समयबद्ध और सटीकता से पूरा किया जाना चाहिए।उन्होंने अधिकारियों को जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण, मानव संसाधन की उपलब्धता और तकनीकी तैयारियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए ताकि कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न हो सके। उन्होंने इस बार जनगणना के डिजिटलीकृत कोड में संचालित होने को सराहनीय पहल बताया।सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं सह-राज्य नोडल अधिकारी राजेश शर्मा ने विभिन्न विभागों और अधिकारियों की भूमिकाओं एवं उत्तरदायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला और जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वित प्...
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर शास्त्रीय संगीत, नृत्य व वादन संध्या का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर शास्त्रीय संगीत, नृत्य व वादन संध्या का आयोजन

Himachal
मंडी, 10 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर ऐतिहासिक संकन गार्डन के खुले मंच पर शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं वादन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रंगीन रोशनियों के बीच घुंघरुओं की झंकार और शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों ने वातावरण को सुरमय बना दिया। स्थानीय एवं उभरते कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्वर कोकिला के नाम से विख्यात शुक्ला शर्मा, सरोद वादक एवं संगीतज्ञ दीपक गौतम, हिमाचल के प्रथम पुरुष कथक स्नातक दिनेश गुप्ता, वल्लभ राजकीय महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक (संगीत) अनुपमा सहित विशेष सिंह, ईशा कुमारी, जितेन्द्र, उमा, नरेश, संतोष गुप्ता, अमरजीत, संजय पुजारी और अनिल कुमार सोनी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इसके अतिरिक्त संगीत सदन, नृत्य तपस और डांस...
भाजपा ने फिजूलखर्ची कर राज्य के खजाने का किया दुरुपयोग

भाजपा ने फिजूलखर्ची कर राज्य के खजाने का किया दुरुपयोग

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने राज्य के खजाने को विकास कार्यों और आवश्यक अधोसंरचना पर खर्च करने के बजाय फिजूलखर्ची और राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को पांच वर्ष के कार्यकाल में 54,296 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) मिला था। यह राशि राज्य की कुल आय का 25 से 30 प्रतिशत थी। इसके अलावा पूर्व भाजपा सरकार को 16,000 करोड़ रुपये की जीएसटी क्षतिपूर्ति भी मिली थी जिसका उपयोग राज्य की आर्थिक स्थिति सुधारने के बजाय मुफ्त योजनाओं और केंद्रीय नेतृत्व को खुश करने के लिए अनावश्यक कार्यक्रमों और संस्थानों को खोलने पर खर्च किया गया।उन्होंने कहा कि इसके मुकाबले वर्तमान सरकार को पिछले तीन वर्षों में केवल 17,563 करोड़ रुपये आरडीजी मिली है, जो भाजपा को मिली राशि से लगभग आधी है। उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग के तहत भाज...
शहरी क्षेत्रों में स्कूल खोलने हेतू किया जाएगा सर्वे- मुख्यमंत्री

शहरी क्षेत्रों में स्कूल खोलने हेतू किया जाएगा सर्वे- मुख्यमंत्री

Haryana
चण्डीगढ, 11 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में बढती हुई आबादी व क्षेत्र के मध्येनजर बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाने के लिए स्कूल खोलने हेतू सर्वे किया जाए ताकि शहरों में बच्चों को लम्बी दूरी तय करके स्कूल न जाना पड़े। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को राज्य स्तरीय दिशा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सांसद धर्मबीर सिंह,  नवीन जिन्दल सहित कई विधायक भी मौजूद रहे। बैठक से सभी जिला के अधिकारी भी ऑनलाईन जुडे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा गत वर्ष स्कूल छोड़ चुके 34 हजार बच्चों में से 18796 बच्चों को 6 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा उनमें से 15386 बच्चों को मुख्यधारा मे...
मेगा परियोजनाओं की प्रगति की सख्त निगरानी कर समयबद्ध पूरा करें कार्य : मुख्यमंत्री

मेगा परियोजनाओं की प्रगति की सख्त निगरानी कर समयबद्ध पूरा करें कार्य : मुख्यमंत्री

Haryana
चंडीगढ़, 11 फरवरी— हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित स्टेट प्रगति डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में चल रही मेगा परियोजनाओं की प्रगति की कड़ी निगरानी की जाए और उनके क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए, ताकि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सभी प्रमुख परियोजनाओं को स्टेट प्रगति डैशबोर्ड पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए, जिससे विभिन्न स्तरों पर उनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करवाने के लिए लगातार निगरानी की जाए। श्री सैनी ने परियोजनाओं में देरी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि जिन एंजेसियों को निर्माण कार्य अलॉट किए गए है उन कार्यों ...
बजट घोषणा हुई पूरी, हरियाणा के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर हुए शुरू

बजट घोषणा हुई पूरी, हरियाणा के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर हुए शुरू

Haryana
चंडीगढ़, 11 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ से राज्य के 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर (DCCC) का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस प्रकार के सेंटर पहले ही पांच जिलों में लॉन्च किए जा चुके है, और आज से राज्य के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर चालू हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में यह घोषणा की थी जिसे आज पूर्ण कर दिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुईं। मुख्यमंत्री द्वारा 17 जिलों में शुरू किये डे-केयर कैंसर सेंटर प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन डे-केयर कैंसर सेंटर का उद्देश्य कैंसर रोगियों को सुलभ, किफायती और उनके घर के नजदीक उपचा...
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 में रील मेकिंग प्रतियोगिता होगी आयोजित

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 में रील मेकिंग प्रतियोगिता होगी आयोजित

Himachal
मंडी, 11 फरवरी। उपायुक्त मंडी एवं मेला समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 के अवसर पर जिला प्रशासन मंडी द्वारा रील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लगभग 500 वर्ष प्राचीन मंडी नगर की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को रचनात्मक माध्यम से सहेजना और व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से देवताओं के आगमन, बजंतरियों की गूंज तथा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े पलों को 45 से 60 सेकंड की रील में दर्शाना होगा।उपायुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के भारत में निवास करने वाले सभी इच्छुक शौकिया एवं पेशेवर प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता की थीम “द पल्स” निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को अधिकतम एक रील वर्टिकल 9:16 फॉर्मेट में तैयार करनी होगी, जिसमें जलेब, पारंपरि...