बड़ा देव कमरूनाग को दिया अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का पहला न्यून्द्रा
*मंडी, 30 जनवरी।*
मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 में पधारने के लिए जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग को शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की ओर से आज मेले का पहला न्यून्द्रा (निमंत्रण) प्रदान किया गया। बड़ा देव कमरू नाग जी को यह निमंत्रण उपमंडलाधिकारी गोहर देवी लाल द्वारा आज धन्यारा के गौत गांव की कोठी में दिया गया।
शिवरात्रि महोत्सव के लिए पूर्व की भांति इस वर्ष भी महोत्सव आयोजन समिति की ओर से कुल 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया जाना है। सभी देवताओं को इस बार मंडी कलम शैली में तैयार किए गए विशेष निमंत्रण पत्र प्रदान किए जाएंगे। बड़ा देव कमरूनाग को भी इसी पारंपरिक मंडी कलम शैली में तैयार न्यून्द्रा दिया गया।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मंडी शिवरात्रि महोत्सव में देव कमरूनाग और भगवान माधव राय के भव्य मिलन के पश्चात...