अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 में रील मेकिंग प्रतियोगिता होगी आयोजित
मंडी, 11 फरवरी। उपायुक्त मंडी एवं मेला समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 के अवसर पर जिला प्रशासन मंडी द्वारा रील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लगभग 500 वर्ष प्राचीन मंडी नगर की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को रचनात्मक माध्यम से सहेजना और व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से देवताओं के आगमन, बजंतरियों की गूंज तथा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े पलों को 45 से 60 सेकंड की रील में दर्शाना होगा।उपायुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के भारत में निवास करने वाले सभी इच्छुक शौकिया एवं पेशेवर प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता की थीम “द पल्स” निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को अधिकतम एक रील वर्टिकल 9:16 फॉर्मेट में तैयार करनी होगी, जिसमें जलेब, पारंपरि...








