विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
*मंडी, 19 मार्च।* निर्वाचन विभाग, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत आज यहां मंडी मंडल के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं प्रधान सचिव नंदिता गुप्ता ने की।
नंदिता गुप्ता ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी एवं सुचारू रूप से संपन्न करना तथा इस प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि एसआईआर में यह सुनिश्चित किया जाये की कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित प्रतिभागियों के लिए प्रारंभिक निर्देश भी दिए। साथ ही सभी अधिकारियों से प्रशिक्षण कार्यशाला में दिए जाने वाले निर्देशों का अक्षरश...








