15 फरवरी को पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास तट पर होगी महाआरती- गुरसिमर सिंह
मंडी, 06 फरवरी। मंडी के सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में ब्यास नदी के तट पर स्थित पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी शिवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 15 फरवरी, 2026 को सायं 06.00 बजे पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास महाआरती का आयोजन पूरी श्रद्धा के साथ किया जाएगा। आरती की विधि पांच पंडितों (पुजारियों) द्वारा संपन्न करवाई जाएगी। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में जन सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने इस महा आरती के सफल आयोजन के लिए शहर की विभिन्न सामाजिक स...








