राष्ट्रमंडल खेलों एवं ओलंपिक में दम दिखाएंगे हरियाणा के खिलाड़ी : डॉ. अरविंद शर्मा
चंडीगढ़, 13 फरवरी -- हरियाणा के सहकारिता, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। इसी का परिणाम है कि आज हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 में गुजरात के अहमदाबाद में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे खिलाड़ी मजबूत प्रदर्शन करेंगे और इसी प्रदर्शन को आगामी ओलंपिक में भी दोहराएंगे। आज हर घर और हर युवा में खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है, जिससे हरियाणा देश में खेल शक्ति के रूप में उदाहरण बन रहा है।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा वीरवार को गोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव माहरा पहुंचे और महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर आयोजित विशाल कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्...








