Wednesday, July 29
Shadow

Himachal

उप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ की परियोजनाओं के किए शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ की परियोजनाओं के किए शिलान्यास

Himachal
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कश्मीरपुर के मलपुर में 13.36 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 11 नलकूप आधारित सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति दी जा रही है और आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उन्हें समयबद्ध सीमा में पूरा किया जाएगा।इससे पूर्व, उन्होंने नालागढ़ में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बद्दी स्थित नालागढ़ के कार्यालय एवं आवासीय परिसर की आधारशिला रखी। इस परिसर के निर्माण पर 11.24 करोड़ रुपए व्यय होंगे।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ जल सभी का अधिकार है और राज्य सरकार सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। जल का संरक्षण कर ही हम सभी के ल...
मुख्यमंत्री ने पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया

मुख्यमंत्री ने पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सीआईआई हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में गुरुवार देर शाम ‘बेहतर कल हेतु भविष्य-उन्मुख हिमाचल प्रदेश का निर्माण: वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए स्थानीय सामर्थ्य का दोहन’ विषय पर आयोजित वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने उद्योगपतियों को पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश की भौगोलिक और पर्यावरणीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए हरित उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग और आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगी तथा पर्यटन और आतिथ्य सत्कार क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन क्षेत्र में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना भी बना रही है।राज्य के ...
नए भर्ती हुए कृषि विकास अधिकारियों का केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला के वैज्ञानिकों के साथ संवाद

नए भर्ती हुए कृषि विकास अधिकारियों का केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला के वैज्ञानिकों के साथ संवाद

Himachal
शिमलाा।  केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला में नए भर्ती हुए कृषि विकास अधिकारियों (ADOS) के लिए एक व्यापक संवाद और अनुभव कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह पहल व्यावहारिक प्रशिक्षण और वैज्ञानिक जुड़ाव के माध्यम से कृषि विस्तार सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य कृषि प्रबंधन और विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (SAMETI) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में, 37 नए नियुक्त अधिकारियों को उनके प्रारंभिक प्रशिक्षण (induction training) के हिस्से के रूप में एक साथ लाया गया। इन अधिकारियों को जल्द ही हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ब्लॉकों और जिलों में तैनात किया जाएगा। इस अवसर पर, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रजेश सिंह ने बेहतर आलू की किस्में विकसित करने और खेती के उन नवीन तरीकों को बढ़ावा देने में संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला, जिनसे पूरे ...
सदर क्षेत्र में घर-घर जाकर बांटे औषधीय महत्व के अश्वगंधा के पौधे

सदर क्षेत्र में घर-घर जाकर बांटे औषधीय महत्व के अश्वगंधा के पौधे

Himachal
*मंडी, 20 मार्च।* अश्वगंधा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश में प्रजाति-विशेष राष्ट्रीय जागरूकता अभियान “अश्वगंधा: एक स्वास्थ्य-वर्द्धक औषधीय पौधा” परियोजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग, (स्थित गोहर–गुडाहरी) द्वारा मंडी जिले के सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुंग, नसलोह, सेहली एवं सदयाणा सहित विभिन्न पंचायतों में घर-घर जाकर अश्वगंधा के पौधों तथा इसके औषधीय महत्व से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।  अभियान से जुड़ीं वैज्ञानिक एवं मुख्य अन्वेषक डॉ. यौर्मिला तथा डॉ. गरिमा ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से स्थानीय लोगों को अश्वगंधा की उपयोगिता, स्वास्थ्य लाभ एवं इसकी वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक किया गया। इससे किसानों को आय के नए अवसर प्राप्त होने के ...
पहाड़ी क्षेत्रों में परियोजनाओं की निर्माण लागत अधिक, हिमाचल पर अन्य राज्यों के मापदंड लागू करना अनुचित: मुख्यमंत्री

पहाड़ी क्षेत्रों में परियोजनाओं की निर्माण लागत अधिक, हिमाचल पर अन्य राज्यों के मापदंड लागू करना अनुचित: मुख्यमंत्री

Himachal
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शिमला से वर्चुअल माध्यम से जुड़े, जबकि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए।प्रदेश सरकार की ओर से जल शक्ति विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन और भारत सरकार की ओर से संयुक्त सचिव स्वाति नायक ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। जेजेएम 2.0 को दिसंबर, 2028 तक लागू किया जाएगा। इसके अंतर्गत पुनर्गठित   पेयजल  से संबंधित अधोसंरचना के पुनर्निर्माण के साथ-साथ ग्रामीण पेयजल आपूर्ति क्षेत्र में संरचनात्मक सुधारों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वर्तमान में सभी एकल ग्राम योजनाओं (एसवीएस) को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनमें वह योजनाएं भी शामिल हैं जिन पर राज्य और ...
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Himachal
*मंडी, 19 मार्च।* निर्वाचन विभाग, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत आज यहां मंडी मंडल के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं प्रधान सचिव नंदिता गुप्ता ने की। नंदिता गुप्ता ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी एवं सुचारू रूप से संपन्न करना तथा इस प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि एसआईआर में यह सुनिश्चित किया जाये की कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित प्रतिभागियों के लिए प्रारंभिक निर्देश भी दिए। साथ ही सभी अधिकारियों से प्रशिक्षण कार्यशाला में दिए जाने वाले निर्देशों का अक्षरश...
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम भंडारण कक्ष का निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम भंडारण कक्ष का निरीक्षण

Himachal
*मंडी, 19 मार्च।* हिमाचल प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने आज यहां ईवीएम की प्रथम स्तर की जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन कार्यालय मंडी द्वारा जिले के ईवीएम भंडारण कक्ष (वेयरहाउस) भ्यूली में रखी इन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तर जांच उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के तहत संपन्न किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम जांच प्रक्रिया को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ला...
जिला स्तरीय समीक्षा समिति ने की बैंकिंग योजनाओं और वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा

जिला स्तरीय समीक्षा समिति ने की बैंकिंग योजनाओं और वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा

Himachal
*मंडी, 18 मार्च।* जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आज अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं और वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि वे ऋण वितरण में तेजी लाएं और विशेष रूप से स्वरोजगार योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दें, ताकि पात्र लाभार्थियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित हो। उन्होंने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह में अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम की सूची उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी) के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने कह...
सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित

सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित

Himachal
*मंडी, 18 मार्च।* जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु” कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्विसिज प्रीमियर वर्कशॉप फॉर आईएएस/एचपीएएस एस्पीरेंट्स का आयोजन आज डीआरडीए हॉल में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की। इस अवसर पर अपूर्व देवगन ने कहा कि सिविल सेवाएं युवाओं के लिए देश और समाज की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि सही दिशा, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ युवा इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए अनुशासन और धैर्य के साथ तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसके अनुरूप रणनीति बनानी चाहिए। नियमित अध्ययन, मॉक टेस्ट और उत्तर लेखन अभ्यास सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने युवाओं ...
राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. महावीर सिंह और डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने भेंट की।इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालयों में शोध और विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को उच्च शिक्षा को मजबूत करने और विद्यार्थियों में नवाचार व कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों से अवगत करवाया।इस अवसर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा को वैश्विक स्तर के अनुसार बनाना आवश्यक है। युवाओं के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन मूल्यों आधारित शिक्षा, कौशल विकास और शोध आधारित शिक्षा से चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय देश के भविष...