“क्लीन मंडी, ग्रीन मंडी 2026” अभियान को लेकर विद्यालयों के साथ जागरूकता कार्यशाला
मंडी, 16 अप्रैल। नगर निगम मंडी द्वारा अपने क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ नगर निगम के सभागार में एक जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता आयुक्त नगर निगम मंडी रोहित राठौर ने की। इस दौरान स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विद्यालयों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के बारे में जानकारी दी गई तथा कचरे के पृथक्करण के महत्व को सरल तरीके से समझाया गया।आयुक्त बोले- कचरे का पृथक्करण स्वच्छता की दिशा में अहम कदमआयुक्त रोहित राठौर ने कहा कि घर, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे को अलग-अलग एकत्र करना स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान के तहत शहरी विकास मंत्र...








